भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा शुक्रवार को निकाली जाएगी नशामुक्ति पद यात्रा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा 14 फरवरी को नशामुक्ति पद यात्रा निकलेगी ये जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान रमेश चंद्र ( केंद्रीय प्रवक्ता ) ने दी उन्होंने ने बताया कि नशामुक्त परिवार खुशहाल भारत अभियान के तहत कानपुर नगर में 14 फरवरी को यात्रा निकाली जाएगी । ये यात्रा का उद्देश लोगो को नशे के विरोध के जागरूक करना है जिससे परिवारों में खुशहाली आए और जो परिवार नशे के कारण टूट रहे है उन्हें बचाया जा सके। उन्होंने बताया सगठन का गठन धर्म,राष्ट्र और मानवता की सेवा के लिए किया गया था जिसमें नशा एक गम्भीर विषय है सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि जिस प्रकार बिहार में शराब बंदी है उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी शराब बंदी होनी चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से राजा अवस्थी, रामेंदर तोमर, अनूप बाजपेयी, चन्द्रेश सिंह, सीमा उत्तम, प्रतिक आदि मौजूद रहे
|