होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कैंसर के 2,360 मामले दर्ज, मेगा स्क्रीनिंग अभियान को किया तेज
 
कैंसर के 2,360 मामले दर्ज, मेगा स्क्रीनिंग अभियान को किया तेज
Updated: 2/12/2026 10:34:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कैंसर के 2,360 मामले दर्ज, मेगा स्क्रीनिंग अभियान को किया तेज 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | विश्व कैंसर दिवस के बाद कैंसर जागरूकता और जल्दी डायग्नोसिस की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए पारस हेल्थ कानपुर ने कैंसर का जल्दी पता लगाने और समय पर इलाज को बढ़ावा देने के लिए एक मेगा कैंसर स्क्रीनिंग कैंप लगाया। इस कम्युनिटी आउटरीच पहल का उद्देश्य कानपुर और कानपुर के आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को मुफ़्त कंसल्टेशन और सब्सिडी वाली डायग्नोस्टिक सर्विस देकर रोकथाम वाली स्क्रीनिंग को बढ़ावा देना था।
इस पहल की अहमियत इस इलाके में कैंसर के बढ़ते बोझ से पता चलती है। पिछले साल पारस हेल्थ कानपुर में कैंसर के 2,360 मामले सामने आए थे। इन मामलों में देर से डायग्नोसिस होना एक बड़ी समस्या बनी हुई है। कैंसर के आखिरी स्टेज में डायग्नोसिस होने पर इलाज़ के परिणाम खराब होते हैं। इस कारण नियमित जांच और जल्दी मेडिकल मदद की आवश्यकता का पता चलता है।इस कैंप में लोगों की अच्छी भागीदारी रही। आज आयोजित ऑनको स्क्रीनिंग कैंप में 150+ नए मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जो यह दिखाता है कि अब लोग अपनी सेहत को लेकर जागरूक हो रहे हैं।
इस पहल के बारे में बात करते हुए पारस हेल्थ कानपुर के फैसिलिटी डायरेक्टर रजत बजाज ने कहा, “हमारे पास जितने कैंसर मामलों की संख्या देखने को मिलती है ,उसे यह पता चलता है की आखिरी स्टेज में कैंसर का पता चलना अब भी इलाज के परिणामों को बेहतर बनाने में सबसे बड़ी चुनौती है। कई प्रकार के कैंसर का इलाज किया जा सकता है अगर उनका पता जल्दी चल जाए लेकिन डर, इलाज के खर्च और इलाज की कमी के कारण इन कैंसर का पता जल्दी नहीं चल पाता है जिस वजह से इलाज में देरी होती है और इलाज का परिणाम मरीजों के हक में नहीं आता है। मेगा कैंसर स्क्रीनिंग कैंप जैसे पहलों के जरिए हमारा ध्यान कैंसर जांच को कम्युनिटी तक पहुंचाना है और इन समस्याओं में कमी लाना है और लोगों को मेडिकल सलाह पाने के लिए बीमारी के गंभीर होने से पहले ही हॉस्पिटल पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करना है।”
कैंप के अंतर्गत पारस हेल्थ कानपुर ने फ्री ओपीडी कंसल्टेशन, बेसिक कैंसर स्क्रीनिंग सर्विस, और डायग्नोस्टिक और इलाज से जुड़ी प्रक्रियाओं पर भारी छूट दी। प्रतिभागियों को डिस्काउंट वाली लैब और रेडियोलॉजी जांच, फार्मेसी दवाएं, और एडवांस्ड डायग्नोस्टिक्स पर कम रेट मिले। इन जांचों में पीईटी-सीटी स्कैन, बायोप्सी, एफएनएसी, ब्रेस्ट अल्ट्रासाउंड, और एचपीवी वैक्सीनेशन शामिल हैं। इलाज़ की उपलब्धता और मरीज़ की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए हॉस्पिटल आने वाले लोगों के लिए फ्री बस सर्विस की भी सुविधा दी गईं।कैंप कानपुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से यह स्पष्ट होता है कि निवारक स्वास्थ्य देखभाल और नियमित कैंसर जांच के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। पारस हेल्थ कानपुर मल्टीडिस्प्लिनरी दृष्टिकोण के साथ मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन थेरेपी, उन्नत डायग्नोस्टिक्स और सहायक देखभाल सहित संपूर्ण कैंसर उपचार सेवाएँ प्रदान करता है। हॉस्पिटल क्षेत्र में कैंसर के उपचार परिणामों को बेहतर बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, स्क्रीनिंग पहल और मरीज-केंद्रित देखभाल को लगातार मजबूत कर रहा है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
लैंबॉर्गिनी हादसा: मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को मिली जमानत
24वां श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ
भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा शुक्रवार को निकाली जाएगी नशामुक्ति पद यात्रा
गोविंद नगर में 'पीला पंजा' चलने की तैयारी
गंगा टास्क फोर्स ने चलाया गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :