होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  भाजपाइयों ने पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि समर्पण दिवस के रूप में संकल्प के साथ मनाया
 
भाजपाइयों ने पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि समर्पण दिवस के रूप में संकल्प के साथ मनाया
Updated: 2/12/2026 10:35:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

भाजपाइयों ने पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि समर्पण दिवस के रूप में संकल्प के साथ मनाया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी दक्षिण जिला द्वारा बुधवार को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रदेश, क्षेत्र, जिला एवं मण्डल पदाधिकारियों के साथ शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।केशव नगर स्थित राधे ग्रीन गेस्ट हाउस में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल, पूर्व मंत्री पं. बालचंद्र मिश्र एवं दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि 25 सितंबर 1916 को जन्मे पं दीनदयाल उपाध्याय आधुनिक भारत की वैचारिक धारा के सशक्त स्तंभ थे। उन्होंने अंत्योदय—अर्थात समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान—और एकात्म मानववाद के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उनका मानना था कि जब तक देश से निर्धनता और अशिक्षा दूर नहीं होगी, तब तक वास्तविक प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीयता, धर्म, राष्ट्रवाद और अंत्योदय की अवधारणा ही भारत को पुनः विश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित कर सकती है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन और ग्रामीण उत्थान के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में पं दीनदयाल के पदचिन्हों का अनुसरण किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘लोकल से वोकल’ और आत्मनिर्भर भारत का अभियान उनके ही आदर्शों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंत्योदय की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। आज केंद्र सरकार की नीतियों में पं दीनदयाल उपाध्याय के विचार स्पष्ट रूप से परिलक्षित होते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति तन-मन से समर्पित रहने का संकल्प लिया और समर्पण राशि अर्पित की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूनम द्विवेदी, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, कौशल किशोर दीक्षित, प्रकाश वीर आर्य, भूपेंद्र त्रिपाठी, राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी, शिवम मिश्रा, अनुराग शुक्ला, अरविन्द वर्मा, अर्जुन बेरिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
लैंबॉर्गिनी हादसा: मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को मिली जमानत
24वां श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ
भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा शुक्रवार को निकाली जाएगी नशामुक्ति पद यात्रा
गोविंद नगर में 'पीला पंजा' चलने की तैयारी
गंगा टास्क फोर्स ने चलाया गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :