नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया कूड़ा गाड़ियों का वितरण |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l नगर पंचायत कुरारा की अध्यक्ष आशारानी कबीर द्वारा आज नगर के सफाई कर्मचारियों को हाथ कूड़ा गाड़ियों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य नगर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा सफाई कार्य को सुगम बनाना है।कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष आशारानी कबीर ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सफाई कर्मचारियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना नगर पंचायत कीप्राथमिकता है, जिससे वे बेहतर ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। इस अवसर पर नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। सफाई कर्मचारियों ने इस पहल के लिए अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और नगर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।