उधार के जेवरात का भुगतान न किए जाने को लेकर सर्राफा व्यवसाईयों ने उठाई आवाज |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l कस्बा कुरारा के सर्राफा व्यापारियों ने ठगी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने की तहरीर तीन लोगों के खिलाफ थाने में देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। सर्राफा व्यापारियो ने थाने में तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र के डामर गांव निवासी जगदीश यादव ने कई सर्राफा व्यापारियों से आभूषण उधार लिए है।जिनका भुगतान नहीं कर रहा है। व्यापारी जब पैसे की मांग करते है। तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग कर गाली गलौज करता है। तथा जान से मारने की धमकी देता है। सर्राफा व्यापारी मनोज सोनी के दुकान पर जाकर गाली गलौज कर धमकी दी। कस्बे के सर्राफा व्यापारी रामनारायण सोनी, रामजी सोनी, पंकज सोनी, लखन सोनी के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी है । जिससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। सुशील सोनी ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है। तो उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।तथा आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। ज्ञापन देने के समय कस्बा के सर्राफा व्यापारी जैनेन्द्र कौशल, अमित सोनी, रज्जन गुप्ता,दयाशंकर गुप्ता , राजकुमार सोनी, रामकुमार सोनी, सचिन सोनी, सुनील सोनी आदि व्यापारी मौजूद रहे।