सड़क हादसे में महिला सहित चार लोग घायल |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा,हमीरपुर l गुरूवार सुबह नेशनल हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर सडक किनारे गडढे में जाकर पलट गया वहीं ट्रैक्टर की चपेट में ई रिक्शा भी आ गया घटना में एक महिला सहित चार लोगों को चोंटें आईं हैं। गुरुवार तडके नेशनल हाईवे 34पर राठ तिराहे के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी जिससे जिससे ट्रैक्टर दूर जाकर गहरे गडढे में पलट गया वहीं ट्रैक्टर की टक्कर लगने से एक ई रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया जिसमे राठ तिराहा निवासी नूरजहाँ (40)पत्नी निजाम, कुम्हरौडा निवासी तेज प्रकाश (28)पुत्र छोटेलाल प्रजापति और ट्रैक्टर चालक देवेन्द्र कुमार (30)गया प्रसाद और सहयोगी रवि (28)आदित्य सिंह निवासी गण परछछ गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से नूरजहाँ और एक अन्य गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल भेजे गए हैं।