लावारिस हालत में खड़ी बाइक पुलिस को दी सूचना |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l सुमेरपुर कस्बे के बांकी मार्ग स्थित रघुवीर पैलेस के बाहर एक बाइक पिछले 22 दिनों से लावारिस हालत में खड़ी है। सूचना के बावजूद पुलिस द्वारा समय रहते कार्रवाई न किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। बांकी मार्ग निवासी बसपा नेता बाबू खान ने बताया कि बाइक (संख्या यूपी 90 एल 3467) 26 फरवरी से जय मां शीतला इलेक्ट्रॉनिक्स के सामने खड़ी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद लौट गई, लेकिन बाइक को कब्जे में नहीं लिया गया। बताया गया कि उक्त बाइक बांदा आरटीओ में रामशरण के नाम पंजीकृत है और वर्ष 2015 से इसका बीमा भी नहीं है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि लावारिस बाइक की सूचना मिली है। पुलिस को मौके पर भेजकर वाहन को कब्जे में लिया जा रहा है।