रमजान की फजीलत,सब्र और इंसानियत का दिया संदेश |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस राठ,हमीरपुर l रमज़ान माह के पावन अवसर पर कस्बा राठ के मुहाल पठनऊ स्थित मस्जिद-ए-गरीब नवाज़ में 28 दिनों तक चली तरावीह के बाद कुरआन-ए-पाक मुकम्मल किया गया। बुधवार देर रात आयोजित रूहानी कार्यक्रम में रोजेदारों और नमाजियों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और बीमारों के स्वस्थ होने की दुआ की। तरावीह के दौरान हाफिज सगीर अहमद चिश्ती ने मधुर आवाज़ में कुरआन की तिलावत की, जिससे मस्जिद का माहौल आध्यात्मिक हो उठा। कार्यक्रम में हाफिज रिजवान व हाजी सुल्तान ने नात पेश की। मौलाना साकिर सहर (पेश इमाम) ने अपने संबोधन में रमज़ान की फजीलत, सब्र और इंसानियत का संदेश दिया तथा फातिहा पढ़ी। कार्यक्रम में हाफिज जाहिरुद्दीन चिश्ती, कारी निजामुद्दीन, हाफिज महबूब सैय्यद, हाफिज रहमत जलालपुरी सहित कई उलेमा मौजूद रहे। कुरआन मुकम्मल होने पर हाफिज सगीर अहमद चिश्ती का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कमेटी व नमाजियों की ओर से उन्हें 51 हजार रुपये नकद और शाही जोड़ा भेंट किया गया। वहीं मुअज्जिन अजमेरी राइन को 7 हजार रुपये व शाही जोड़ा प्रदान किया गया। समापन अवसर पर मस्जिद कमेटी अध्यक्ष हफीज मेंबर, अशरफ, आबिद, मैकू पठान, अनवर ड्राइवर, हाजी मुस्ताक, सपा नेता दानिश खान, रईस पठान, जब्बार, बल्लू, इकराम, रसीद भाई, तन्नू लंबरदार सहित सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।