अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था विपिन ताडा ने ईद-उल-फितर पर्व पर किया स्थलीय निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।आज अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री विपिन ताडा द्वारा ईद-उल-फितर पर्व के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त दक्षिण, सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा एवं संबंधित प्रभारी निरीक्षकगण पुलिस बल सहित मौजूद रहे।भ्रमण के दौरान बाबूपुरवा ईदगाह तथा उस्मानपुर ईदगाह (थाना हनुमन्त विहार) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। साथ ही क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन आकलन किया गया तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को सतर्कता बरतने एवं पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ संवाद स्थापित कर सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने की अपील की गई।साथ ही दंगा निरोधी उपकरणों की जांच कर उनकी उपलब्धता एवं कार्यशीलता सुनिश्चित की गई तथा पोस्टर पार्टी को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए सतत निगरानी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।अंत में ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग करते हुए उन्हें अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।