बेनाझाबर की मरकजी ईदगाह में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, जिलाधिकारी ने दी मुबारकबाद
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।बेनाझाबर स्थित मरकजी ईदगाह में ईद-उल-फितर के अवसर पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने एकत्र होकर नमाज अदा की। सुबह से ही ईदगाह परिसर में नमाजियों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्साह व उल्लास का माहौल रहा। नमाज शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
नमाज के उपरांत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर उपस्थित लोगों को ईद की मुबारकबाद दी और जनपदवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और खुशियां साझा कीं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।