आयुध प्रीमियर लीग का खिताब लीजेंड स्टार इलेवन ने 16 रनों से जीता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। आयुध निर्माणी के कार्य समिति द्वारा आरमरीना स्टेडियम अरमापुर स्टेट में पिछले माह से चल रहे आयुध प्रीमियर लीग में भाग ले रही 32 टीमों के मध्य हुए संघर्ष में फाइनल में पहुंची, लीजेंड स्टार इलेवन एवं क्वालिटी इलेवन के बीच हुए रोमांचित मुकाबले में लीजेंड स्टार ने क्वालिटी इलेवन को 16 रनों से मात देकर तीसरी आयुध प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया। विजय यादव ने अपनी 41रन की विस्फोटक पारी से पहले खेलते हुए क्वालिटी इलेवन को 20 ओवर में 126 रन का लक्ष्य प्रदान किया परंतु पवन कुमार की विस्फोटक बल्लेबाजी 30 गेंद में 50 रनों के बावजूद भी क्वालिटी इलेवन की पूरी टीम 110 रनों पर ऑल आउट होकर खिताब की रक्षा नहीं कर पाई और 16 रनो से फाइनल मुकाबला हार गई, सपापन समारोह में आयुध निर्माणी कानपुर के संयुक्त महाप्रबंधक सुधीर यादव ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया, इस दौरान आयोजन समिति के पंकज यादव, छुन्ना कश्यप, रविंद्र यादव, राम प्रताप कटिहार, मनोज यादव, हैदर अली, अनिल दास, अर्जुन तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, साबिर अली, जयंत सविता आदि के साथ अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
|