दुकानदारो के साथ कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधी मण्डल ने की जिलाधिकारी से भेंट
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | डा0 उमाकांत विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधी मण्डल परेड बाजार के व्यापारियों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जैसा कि विदित है कि परेड बाजार को विभागों द्वारा हटाये जाने के निर्देश दिए गये है। इसी विषय को लेकर भारती की कम्युनिस्ट पार्टी का एक प्रतिनिधी मण्डल अपने पदाधिारियों तथा परेड दुकानदारों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि परेड में यह हाट बाजार आजादी के पहले से लगती आ रही है। यहां कई प्रकार के धार्मिक और सामाजिक कार्य होते है और जब यह होते है तो स्वतः ही यहां के दुकानदार अपनी अपनी दुकाने हटा लेते है। यहां हर प्रकार की लगभग सात सौ दुकाने लगती है। ऐसे में दुकानों को हटवाना असंवैधानिक है और हम अपनी पार्टी के साथ इन दुकानदारों के प्रति एक जुटता प्रदर्शित करते है। कहा हम अलोकतांत्रिक कार्यवाई का पूरी तरह विरोध करते है। इस अवसर पर सीता कटियार, उमाकांत, विनोद पाण्डे, गोविन्द नारायण, जटाघर दीक्षित, मो0 रईस, मो0 अनीश, शालू खान, राकेश अग्रवाल, शुभम जैसवाल आदि उपस्थित रहे।