होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन,डीएम की अध्यक्षता वाली स्टीयरिंग कमेटी ने परखी तैयारियां
 
मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन,डीएम की अध्यक्षता वाली स्टीयरिंग कमेटी ने परखी तैयारियां
Updated: 5/12/2026 5:50:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन,डीएम की अध्यक्षता वाली स्टीयरिंग कमेटी ने परखी तैयारियां
*बारिश से पहले नालों की सफाई, नाव-गोताखोर की संख्या बढ़ाने के निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।मानसून सीजन से पहले संभावित बाढ़ और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मंगलवार को सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून से पहले सभी विभाग अपनी तैयारियां समय से पूरी कर लें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नाव मालिकों, नाविकों और गोताखोरों की सूची तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही गोताखोरों के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध रखने को कहा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सके।
डीएम ने पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए टीके, दवाएं और चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को एंटी स्नेक वेनम समेत सभी जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर संभावित समस्याओं की सूची बनाकर अभी से समाधान की तैयारी शुरू की जाए, जिससे आमजन को न्यूनतम असुविधा हो।
उन्होंने नगर निकायों एवं अन्य  संबंधित विभागों को सभी प्रमुख नालों की सफाई समय से पूरी कराने के निर्देश देते हुए कहा कि बारिश का पानी निर्बाध रूप से निकलना चाहिए। सभी विभागों को माइक्रो प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि जनपद में गंगा, यमुना, रिन्द, पांडु, नून और ईशन नदी प्रवाहित होती हैं। गंगा नदी का प्रवाह जनपद में करीब 114 किलोमीटर तक है, जबकि यमुना नदी लगभग 50 किलोमीटर क्षेत्र में बहती है। पूर्व वर्षों में जनपद के चारों तहसीलों के करीब 175 गांव प्रभावित रहे हैं। इनमें घाटमपुर के 58, सदर के 54, बिल्हौर के 51 और नरवल तहसील के 12 गांव शामिल हैं।
इस वर्ष जनपद में कुल 36 बाढ़ चौकियां स्थापित की जाएंगी। इनमें सदर तहसील में 8, घाटमपुर में 16, नरवल में 3 और बिल्हौर में 9 चौकियां शामिल हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी चौकियों पर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सर्च लाइट, मेडिकल किट और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें।
अधिशासी अभियंता बाढ़ नियंत्रण ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 149 नावें तैनात की जाएंगी। इस पर डीएम ने नावों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने तटबंधों और रेगुलेटरों की मरम्मत, नालों की सफाई तथा मॉक ड्रिल समय से कराने को कहा। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में एम्बुलेंस और वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
डीएम ने कहा कि मानसून के दौरान कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। ऐसे में वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ली जाए, जिससे ग्रामीणों की दैनिक जरूरतें प्रभावित न हों।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. विवेक चतुर्वेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह, एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा, डीपीआरओ मनोज कुमार, डीएसओ राकेश कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
स्वगणना को लेकर बीएसएस कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, लोगों ने मौके पर भरी जानकारी
दुकानदारो के साथ कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधी मण्डल ने की जिलाधिकारी से भेंट
आयुध प्रीमियर लीग का खिताब लीजेंड स्टार इलेवन ने 16 रनों से जीता
दो अन्तरपरिक्षेत्रीय शातिर अभियुक्त किए गए गिरफ्तार
जनपद स्तर पर आवश्यक उपकरणों हेतु एडीजी जोन ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :