24 लाख मूल्य की 9.986 किग्रा चाँदी की सिल्लियाँ बरामद
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | थाना फीलखाना पुलिस ने गीता मंदिर के पास लावारिस पड़े 02 कार्टून एवं 01 थैले को कब्जे में लेकर जांच की। एसीपी कोतवाली की उपस्थिति में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के साथ खोले जाने पर 09 चाँदी की सिल्लियाँ (कुल वजन 9.986 किलोग्राम) बरामद हुईं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹24 लाख है। बरामद समस्त सामग्री को विधिवत सील कर सुरक्षित किया गया है। सामान को नियमानुसार मालखाने में जमा कराया जा रहा है तथा चाँदी को सुरक्षा की दृष्टि से राजकीय कोषागार में जमा कराने की प्रक्रिया की जा रही है। थाना फीलखाना पुलिस द्वारा बरामद सामान के वास्तविक स्वामी का पता लगाने हेतु आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं जांच प्रचलित है।
|