नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर छात्र छात्राओं ने स्लोगन प्रतियोगिता में लिया भाग
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन एस जे महाविद्यालय रमईपुर में किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने वाले प्रभावशाली स्लोगन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समन्वयक डॉ. आर. एस. शर्मा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीता वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. अनुपमा शुक्ला, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. रीता गुप्ता, डॉ. वंदना शुक्ला, डॉ. वंदना मिश्रा, डॉ. प्रीति राठौर, डॉ. अर्चना मिश्रा तथा डॉ. आर. के. एस. परिहार सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेकर किया गया।
|