18 अधिकारी/कर्मचारियों को अधिवर्षता/ऐच्छिक सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।कमिश्नरेट कानपुर नगर में नियुक्त 18 अधिकारी/कर्मचारियों के अधिवर्षता/ऐच्छिक सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह* आयोजित किया गया।
समारोह में सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स सुश्री अंजना दहिया, आरआई प्रथम निरीक्षक श्री राकेश शर्मा एवं आरआई द्वितीय निरीक्षक श्री संतोष कुमार राघव उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले सभी अधिकारी/कर्मचारियों को उनकी दीर्घ, समर्पित एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कमिश्नरेट कानपुर नगर परिवार की ओर से सभी सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।