समस्याओं व लंबित भुगतान को लेकर ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा डीएम दरबार
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।अपने-अपने क्षेत्रों में कराए जा चुके विकास कार्यों के लंबित भुगतान सहित अन्य समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधि मंडल आज कलेक्ट्रेट मुख्यालय पहुंचा। यहां प्रधानों (वर्तमान प्रशासक) ने जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं से संबंधित पांच सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।बताते चलें कि दोपहर एक बजे के करीब कलेक्ट्रेट मुख्यालय पहुंचे अलग-अलग क्षेत्रों के प्रधानों के प्रतिनिधि मंडल में भिदासिन प्रधान ब्रजभान सिंह,महमूदापुर से अखिलेश कुमार,सारोतोप से नूर अली, दरियापुर पट्टी से देशराज दोहरे,डहलेपुर से भोलानाथ,गूरा से राधा शर्मा, खजुआ से रामेश्वर दयाल, कपूरपुर कटरी से रामलखन, खुर्रमपुर से राहुल कटियार,वैसापुर पट्टी से रामपाल सिंह, पैंदाबाद से हरीराम, सहित अन्य कई ग्राम प्रधान(प्रशासक) कलेक्ट्रेट मुख्यालय पहुंचे। सभी प्रधानों ने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से मुलाकात की और अपना पांच सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा।प्रशासकों का कहना था कि वित्तीय वर्ष 2026/2027 की कार्ययोजना अभी तक ई ग्राम राजस्व पोर्टल पर फीड नहीं हुई है, इसकी कार्ययोजना की स्वीकृति को दिशा निर्देश जरी किए जाएं। प्रधानों का कहना था कि उनके क्षेत्रों में जो बिकास कार्य कराए जा चुके हैं,उनका लंबित भुगतान कराया जाए।जिलाधिकारी को दिए गए पांच सूत्रीय ज्ञापन को लेकर प्रशासकों ने समस्याओं का निस्तारण करने की भी मांग रखी।