सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से दिया मातृ-शिशु जागरूकता का संदेश
-मामला कन्नौज जिले के मेडिकल कॉलेज तिर्वा में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की ओर से आयोजित किए गए कार्यकम का
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में एमबीबीएस छात्रों और पीजी रेजिडेंट्स ने नारों और नुक्कड़ नाटक का मंचन करके महिलाओं को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारियां दीं।बताते चलें कि मेडिकल कॉलेज स्थित ओपीडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति विभाग की ओर से आयोजित किए गए कार्यकम के तहत उपरोक्त रेजिडेंट्स ने नुक्कड़ नाटक का मंचन करते हुए मौजूद महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के अलावा नियमित चिकित्सकीय देखभाल की जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक का मंचन कर रहे छात्र छात्राओं ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच यानी (ए एन सी) कराने के अलावा अस्पताल में समय समय पर फॉलो अप कराने संबंधित जानकारियों को भी बताया।इसके अलावा मंगलवार को जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान सुरक्षित मातृत्व,समय पर स्वास्थ्य जांच, अस्पताल में प्रसव कराने के फायदे भी बताए गए।महिलाओं के अलावा उनके परिजनों से गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को गंभीरता से लेने और आवश्यक जांचों को समय पर कराने की बात भी कही गई।कार्यकम के आयोजन के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ पुष्पेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डा. सपना सिंह सहित सम्बंधित अन्य मेडिकल कर्मी और छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।