नौकरी के नाम पर कंप्यूटर संचालक पर हजारों की ठगी का आरोप, डीएम से शिकायत
-कंप्यूटर कोचिंग के बाद नौकरी देने के नाम पर संचालक द्वारा हजारों रुपए की बसूली मामले में छात्र-छात्राओं का हुजूम पहुंचा कलेक्ट्रेट
-मामला सरायमीरा के अंधा मोड़ स्थित एक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर के संचालक द्वारा छात्र छात्राओं से हजारों की रकम ऐंठने का।
-सेंटर संचालक पर छात्र-छात्राओं ने लगाया नौकरी के नाम पर 20/20 हजार रुपए लेने का आरोप,डीएम से कार्यवाही की मांग
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।कंप्यूटर कोचिंग देने के नाम पर पहले विद्यार्थियों के एडमिशन लेने और इसके बाद नौकरी दिलाने के नाम पर संचालक द्वारा 20/20 हजार रुपए लिए जाने के मामले में छात्र छात्राएं कार्यवाही को लेकर डीएम के दरबार पहुंच गए।बताते चलें कि मामला सदर कोतवाली कन्नौज के सरायमीराअंधा मोड़ स्थित एक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर का है।आज दोपहर 2 बजे के करीब कंप्यूटर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का हुजूम कलेक्ट्रेट मुख्यालय पहुंच गया।जानकारी करने पर छात्र छात्राओं ने बताया कि उपरोक्त कंप्यूटर सेंटर संचालक द्वारा फ्री कंप्यूटर शिक्षा देने के नाम पर पहले उनके 50/50 रुपए लेकर फॉर्म भरवाए गए।इसके बाद उन्हें कंप्यूटर पर मार्केटिंग का काम सिखाया जाने लगा।इतना ही नहीं जब नौकरी की बात सामने आई तो उनके 20/20 हजार रुपए की मांग सेंटर संचालक द्वारा की गई।कई छात्र-छात्राओं ने संचालक के कहने पर 20/20 हजार रुपए भी जमा कर दिए।छात्र-छात्राओं के मुताबिक उनसे मार्केटिंग का कार्य भी कराया जाने लगा।पीड़ित छात्र छात्राओं के मुताबिक नौकरी की बात पर दिए गए 20/20 हजार रुपयों के के बाद भी जब उनकी नौकरी नहीं लगी तो उनके द्वारा संचालक से बात की गई,जिस पर कोई आश्वाशन नहीं मिला।आखिर मामले को लेकर एक सप्ताह पूर्व जब पीड़ित बच्चे स्थानीय पुलिस चौकी पहुंचे और मामले को लेकर अपनी शिकायत की तो उन्हें यहां पुलिस से निराशा हांथ लगी और कोई कार्यवाही नहीं हुई।पांच से छह माह का समय गुजरने से निराश बच्चों का कहना था कि संचालक को जब पुलिस तक मामला पहुंचने की जानकारी हुई तो संचालक द्वारा उन्हें धमकी भी दी गई।आखिर मामले को लेकर मंगलवार को कंप्यूटर कोचिंग वाले बच्चे बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट मुख्यालय पहुंच गए।यहां उन्होंने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से मामले की शिकायत की और जांच पड़ताल करते हुए मामले में कार्यवाही की मांग भी की। मामले में डीएम द्वारा जांच पड़ताल करके बच्चों को कार्यवाही का आश्वाशन दिया गया है।उपरोक्त मामले में कंप्यूटर कोचिंग संचालक से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका कहना था कि, मामला गलत है,उनके द्वारा कोई पैसा बच्चों से नहीं लिया गया है।अब मामले का सच क्या है और झूंठ क्या, यह तो जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।