विश्व पर्यटन दिवस पर युवा पर्यटन क्लबों के विजयी प्रतिभागियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।विश्व पर्यटन दिवस-2026 के अवसर पर जनपद कानपुर नगर के विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में गठित युवा पर्यटन क्लबों के सदस्यों के मध्य आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों के लिए जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, कानपुर नगर द्वारा एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शैक्षणिक भ्रमण यात्रा का शुभारंभ गांधी भवन, फूलबाग से हुआ। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने वीआईपी रोड होते हुए सुधांशु आश्रम, नाना राव पेशवा पार्क एवं म्यूजियम, शिव मंदिर, महर्षि वाल्मीकि आश्रम तथा इस्कॉन मंदिर, सिंहपुर-बिठूर का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिभागियों को ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के महत्व की जानकारी दी गई। भ्रमण यात्रा का समापन गांधी भवन, फूलबाग में हुआ।