किदवई नगर में निकला वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । वोट चोरी और चुनाव आयुक्त के भ्रष्टाचार के मामले को कांग्रेस हर जगह प्रचारित करने में लगी है।इस ही कड़ी के आज कानपुर महानगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने बारादेवी मंदिर से ट्रांसपोर्ट नगर तक पैदल मार्च का आयोजन किया।मार्च से पहले बारादेवी के पास भक्तों के बीच चुनाव आयुक्त के धोखे और भाजपा की वोट चोरी के पर्चे बांटे गए।कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद जांगिड़ समेत सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसजन मौजूद रहे। राष्ट्रीय सचिव जगदीश जांगिड़ ने कहा कि पूरा देश आज चुनाव आयुक्त की चोरी से वाकिफ है और इसको हटाना चाहता है।चुनाव आयुक्त मोदी और अमित शाह के इशारे पर वोट चोरी के अपराध को अंजाम दे रहा है। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि नवरात्रि में बारादेवी मंदिर से यात्रा की शुरुआत कर भक्तों के बीच भाजपा और चुनाव आयुक्त की चोरी उजागर की।भक्तों से अपील करी कि मां से प्रार्थना करें कि देश की भाजपा और चुनाव आयुक्त जैसे चोरों से मुक्ति मिले।पवन गुप्ता ने बताया कि कल कानपुर से सैकड़ों लोग दिल्ली प्रदर्शन में पहुंचेंगे। ट्रांसपोर्ट नगर में अनुच्छेद 326 को सामूहिक रूप से पढ़ा गया और राष्ट्रीय गान भी हुआ।जूही नहरिया के पास चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया।हिंदुस्तान के तीन गद्दार,मोदी,शाह और ज्ञानेश कुमार के नारे लगाए।वोट चोर कहां मिलेंगे बीजेपी के दफ्तर में के भी नारे लगे।
|