मुलायम सिंह यादव करोड़ों गरीब, मजदूर, छात्र व किसानों के नेता थे-माया वाल्मीकि
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l ग्राम टेढा के निर्मल गेस्ट हाऊस में श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव की पुण्य तिथि कार्यक्रम का आयोजन नीलेश श्रीवास सेक्टर प्रभारी टेढा के द्वारा आयोजित किया गया।पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव,शुभकरण सिंह परिहार,माया बाल्मीकि सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी समाजवादी पार्टी,अजय यादव उर्फ कल्लू यादव एवं अन्य लोगों के द्वारा मुलायम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माया बाल्मीकि सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी समाजवादी पार्टी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव करोड़ों गरीब,मजदूर, किसानों के नेता थे।सदैव निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को उनका हक एवं अधिकार दिलाने का काम किया। बेरोजगारी बढ़ रही है मंहगाई चरम पर है। सभी का भविष्य समाजवादी पार्टी की सरकार में ही सुरक्षित है। सभी से अनुरोध है कि आप सभी लोग मुलायम सिंह यादव के बताए रास्ते पर चल कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करे और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करे। शुभकरण सिंह परिहार पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमेरपुर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव को अपना आदर्श मानते हुए समाजवादी पार्टी का सहयोग करे किसी के बहकावे में बिल्कुल न आए।पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव ने कहा कि नेता जी मुलायम सिंह यादव सर्वसमाज के नेता थे उनका सपना था कि गरीब , मजदूर ,किसान नौजवान को उनका अपना हक मिले । भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है,बेरोजगारी बढ़ रही है।सपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें सभी लोग सुरक्षित है। कार्यक्रम को सलीम मोहम्मद जिला अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ,प्रदेश सचिव अजय यादव उर्फ कल्लू यादव आदि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में संतराम श्रीवास,राकेश पाल,शिवप्रसाद कुटार, बिंदा पाल,अजब सिंह यादव,नोखेलाल यादव प्रधान टेढा,अमरेंद्र यादव,कृष्ण कुमार यादव,अभिषेक यादव,अश्वनी विश्वकर्मा,मोतीलाल वर्मा,भूरा कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन रणबहादुर यादव ने किया।