पूर्व राज्यमंत्री अच्छेलाल निषाद ने सैकड़ों साथियों के साथ थामा सपा का दामन
2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का लिया संकल्प
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l समाजवादी पार्टी को मजबूती देते हुए पूर्व राज्यमंत्री अच्छेलाल निषाद ने आज अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी कार्यालय हमीरपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं समाजवादी पार्टी के प्रति आस्था जताते हुए जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व राज्यमंत्री के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों के पार्टी में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री अच्छेलाल निषाद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने तथा वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा के साथ आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने पार्टी में शामिल हुए सभी साथियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
इसी क्रम में समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी एवं महाराजा अग्रसेन जी की जयंती मनाई गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष तथा महाराजा अग्रसेन जी के समानता, सामाजिक समरसता और सेवा के आदर्शों को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर हरनारायण निषाद जिला उपाध्यक्ष,अवधेश बहादुर सिंह पूर्व मुख्य विकास अधिकारी, मिस्बाहुल हसन उर्फ लाला प्रधान जिलाध्यक्ष, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, युगांक मिश्रा पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद, राघवेन्द्र यादव लकी नगर अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी, सैयद उमर जिला सचिव, रिजवान खान जिलाध्यक्ष, अल्पसंख्यक सभा, मैयाराम श्रीवास पूर्व चेयरमैंन, अध्यक्ष राजेश श्रीवास सचिव अधिवक्ता सभा, बीटू यादव प्रदेश सचिव युवजन सभा,शारदा श्रीवास, प्रदीप क्रिस वर्मा, राजा यादव, मुकीम खान, शैलेश यादव, रवि यादव एडवोकेट, जगमोहन यादव, सेक्टर प्रभारी सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एवं पार्टी में शामिल होने वालो में कुशल कुमार, फूल सिंह निषाद, धीरज कुमार निषाद, रामअवतार फौजी, जी सी निषाद, रंजीत निषाद, गयादीन, अमित निषाद, बच्चा राम निषाद, रामजीवन निषाद, रमाकांत निषाद, फूल सिंह निषाद, जितेंद्र निषाद एडवोकेट, अजय निषाद सभासद, राम प्रकाश निषाद, चन्द्र किशोर निषाद प्रधान, देवी दयाल निषाद सहित आदि लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।