होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जिलाधिकारी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा स्थित पीईटी परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया
 
जिलाधिकारी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा स्थित पीईटी परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया
Updated: 10/31/2026 7:42:00 AM By Reporter-

जिलाधिकारी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा स्थित पीईटी परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अशोक कुमार ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुछेछा स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों तथा परीक्षा संचालन की प्रक्रिया का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के साथ बाह्य सह-केंद्र व्यवस्थापक तथा कक्ष निरीक्षकों में आंतरिक एवं बाह्य निरीक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय उपजिलाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर परीक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि अन्य जनपदों, विशेषकर प्रयागराज, बांदा एवं कौशांबी आदि से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। होटल एवं सराय संचालकों को उचित एवं किफायती दरों पर कमरे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही नगरपालिका परिषद सभागार, अंबेडकर पार्क एवं रैन बसेरों में भी अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है, ताकि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अभ्यर्थियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए स्थानीय ई-रिक्शा चालकों द्वारा रियायती दरों पर तथा कुछ स्थानों पर निःशुल्क परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा बेतवा एवं यमुना पुल पर भारी वाहनों के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने के लिए एआरटीओ एवं पीटीओ की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त एनएचएआई के माध्यम से क्रेन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे किसी वाहन के खराब होने की स्थिति में उसे तत्काल हटाकर यातायात सुचारू रखा जा सके।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं निरंतर सक्रिय एवं व्यवस्थित रहें। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने, ठहरने एवं आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा परीक्षा पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31अक्टूबर को मनाई जाएगी
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जलाई कैण्डिल
जनपद में पीईटी परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न
डीएम ने गूगल मीट के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संवाद कर शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्दे
पीएलवी ने मानव तस्करी, महिलाओं एवं बच्चों के संरक्षण की दी जानकारी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :