लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जलाई कैण्डिल |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | अखंड भारत के शिल्पी, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा घाटमपुर नगरपालिका परिसर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए एवं दीप प्रज्ज्वलित कर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम में भाजपा कानपुर ग्रामीण ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष आकाश वर्मा, जिला महामंत्री अमित सोनी, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह निषाद, जिला मीडिया संयोजक मयंक अवस्थी,जिला आईटी संयोजक सौरभ त्रिवेदी, सभासद राजेश सिंह, शोभित, हरिओम गुप्ता, संदीप पाल, अनूप अवस्थी, राम सिंह कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रमेश विश्वकर्मा, विमल कुशवाहा, मनोज निषाद व उत्कर्ष, मिलेराम , शिवम गुप्ता, अजीत कुशवाहा एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।