होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31अक्टूबर को मनाई जाएगी
 
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31अक्टूबर को मनाई जाएगी
Updated: 10/31/2026 8:04:00 AM By Reporter-

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31अक्टूबर को मनाई जाएगी
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर जनपद में विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान, अदम्य साहस, दूरदर्शिता तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति उनके समर्पण से जनसामान्य एवं युवा पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से पूरे दिन विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8:00 बजे प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभात फेरी तथा माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली जाएगी। प्रातः 9:00 बजे राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा स्लोगन का सामूहिक संकलन किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे तथा वृद्ध एवं कुष्ठ आश्रम में भोजन वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा। राजकीय इंटर कॉलेज, हमीरपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार, कलेक्ट्रेट में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं आयोजकों को निर्देशित किया है कि सभी कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित समय एवं स्थल पर सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनपदवासियों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से भी अपील की है कि राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के इस महत्वपूर्ण अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जलाई कैण्डिल
जनपद में पीईटी परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न
डीएम ने गूगल मीट के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संवाद कर शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्दे
पीएलवी ने मानव तस्करी, महिलाओं एवं बच्चों के संरक्षण की दी जानकारी
जिलाधिकारी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा स्थित पीईटी परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :