सुमेरपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l अवैध शस्त्रों की बिक्री एवं रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुमेरपुर पुलिस टीम ने अभियुक्त रामबहादुर पुत्र जागेश्वर प्रजापति जो ग्राम पलरा, थाना सुमेरपुर का निवासी है जिसकी उम्र लगभग 46 वर्ष है उसे ग्राम पलरा के मरवा हार में बबूल के पेड़ के नीचे से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर एवं 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना सुमेरपुर पर मु0अ0सं0 375/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जनपद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में म0उ0नि0 प्रियंका ,उ0नि0 अमोल सिंह,आरक्षी अनिरूद्ध यादव,आरक्षी अंकित कुमार, आदि शामिल रहे l