होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  तेज रफ्तार कार की टक्कर से घर लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत,एक घायल
 
तेज रफ्तार कार की टक्कर से घर लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत,एक घायल
Updated: 11/11/2026 11:05:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

तेज रफ्तार कार की टक्कर से घर लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत,एक घायल 
‎-मामला कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के  कचाटीपुर गांव के निकट देर रात का
‎-साथ साथ रहने वाले चारो दोस्तों में एक शिक्षामित्र और दूसरे थे प्राइवेट अध्यापक
‎-दीवाली की खुशियां मानने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे सभी चारो दोस्त
‎-दुर्घटना को अंजाम देने वाला वाहन चालक हुआ फरार, घटना की जानकारी पर परिजनों में मची चीख पुकार
‎कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा 
‎हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस तिर्वा संवाददाता।अक्सर साथ साथ रहने वाले चार दोस्तों में तीन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत की खबर पर परिजनों की दीपावली की खुशियों को ग्रहण लग गया। मृतकों में एक शिक्षामित्र जबकि दूसरे प्राइवेट अध्यापक थे।बताते चलें कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव निवासी 35 वर्षीय विजय उर्फ रामजी पुत्र सुभाष चंद्र (प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र) का अगौस के अलावा इंदरगढ़ क्षेत्र के ही विशुनापुर गांव के पास भी मकान बना है। गांव से विजय अक्सर अपने अन्य तीन दोस्तों 50 वर्षीय वेदप्रकाश पुत्र तुलाराम (प्राइवेट अध्यापक),28 वर्षीय मनीष पुत्र शशिकांत, एवं 24 वर्षीय आशीष पुत्र शशिकांत के साथ इंदरगढ़ के विशुनापुर स्थित मकान में आते जाते थे।बताया जाता है कि उपरोक्त सभी आपस में गहरे दोस्त थे और अक्सर साथ ही रहते और आते जाते थे।बीते सोमवार की सायं भी दीवाली की खुशियां परिजनों के साथ मनाने के बाद रात करीब सवा 11 बजे सभी चारो दोस्त इंदरगढ़ क्षेत्र स्थित गांव में बने मकान पर सोने के लिए एक ही बाइक से रवाना हुए थे।जैसे ही एक ही बाइक पर सवार चारो दोस्त इंदरगढ़ कस्बे के पटेल नगर तिराहे से पहले स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर के नजदीक पहुंचे, इसी दौरान सड़क पर सकरी पुलिया पार करते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक (बताई जा रही थार) ने बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सभी चारो लोग 15/20 मीटर उछलकर सड़क पर दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से लहू लुहान हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकलने में सफल हो गया,वहीं बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे की जानकारी आसपास मौजूद लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी चारो को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा।यहां डाक्टरों की टीम ने शिक्षामित्र विजय उर्फ रामजी, प्राइमरी अध्यापक वेदप्रकाश, और मनीष को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आशीष को प्राथमिक उपचार के बाद हायर हॉस्पिटल कानपुर के लिए रेफर कर दिया।सड़क हादसे की खबर जैसे ही गांव में परिजनों तक पहुंची तो कोहराम और चीख पुकार मच गई। मृतकों के शवों पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।मामले में पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।घटनाक्रम में पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन और चालक की तलाश सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कर रही है।थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही जारी है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एडीजी जोन ने नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण
तीन मौतों के जिम्मेदार चालक की गिरफ्तारी न होने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर लगाया जाम; जमकर किया हंगामा
दीपावली की रौशनी के बीच बस यात्रियों के चेहरे पर मायूसी देख, रात 2 बजे उनके साथ खड़े हुए बउआ ठाकुर, सबको पहुँचवाया उनके स
सुमेरपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की जल सारथी ऐप पर करें शिकायत
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :