तीन मौतों के जिम्मेदार चालक की गिरफ्तारी न होने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर लगाया जाम; जमकर किया हंगामा
-मामला कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ के गांव अगौस का
-सोमवार की देर रात सड़क दुर्घटना में हुई थी बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत,जबकि एक हुआ था घायल
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।कार की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत और एक दोस्त को घायल करने वाले वाहन चालक की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। ग्रामीणों ने कई घंटे का समय गुजरने के बाद भी मामले में पुलिस कार्यवाही नहीं होने पर सड़क जाम कर दी और जमकर हंगामा काटा।बताते चलें कि बीते सोमवार की रात सवा 11 बजे के करीब इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगौस निवासी विजय(प्राइमरी स्कूल में अनुदेशक),मनीष, वेदराम पाल और आशीष जो आपस में गहरे दोस्त थे और अक्सर साथ ही आते जाते थे। एक ही बाइक से इंदरगढ़ क्षेत्र स्थित घर जाते समय सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर के निकट गलत दिशा से आ रही एक कार(थार) के चालक द्वारा तेजी से टक्कर मार दिए जाने से सड़क पर उछलकर दूर गिरे थे और गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए थे। हादसे के बाद जहां कार चालक मौके से फरार हो गया था वहीं तीन दोस्तों विजय, मनीष और वेदराम की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि आशीष गंभीर रूप से घायल हुआ था।तिर्वा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान जहां आशीष की हालत गंभीर होने के चलते हायर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था वहीं डाक्टरों ने उपरोक्त तीन अन्य की मौत की पुष्टि कर दी थी। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया था।मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों का रो तो कर बुरा हाल था।बताते चलें कि उपरोक्त घटनाक्रम में पुलिस की जांच पड़ताल में एक सीसीटीवी सामने आया है,जिसमें कार सवार चार बाइक सवार दोस्तों को रौंदते हुए दिखाई दिया। अन्य पड़ताल में सामने आया कि कार चालक घटना स्थल से आगे जाकर मकरंदापुर गांव के बाहर रुका होगा, यहां उसकी कार रुकी हुई नजर आई। इसके बाद इंदरगढ़ की ओर कार सवार युवक जाता हुआ भी नजर आया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।वहीं घटना का करीब 24 घंटे समय गुजरने को आया है लेकिन पुलिस ने उपरोक्त हादसे में ना तो कार को अपनी सुपुर्दगी में ले पाया और ना ही चालक को। इसको लेकर मंगलवार की सायं पौने चार बजे के करीब मृतक विजय के पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस कार्यवाही में शिथिलता को लेकर आरोप प्रत्यारोप करते हुए तिर्वा इंदरगढ़ मार्ग पर अगौस गांव के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। मामले की सूचना पर मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह, इंदरगढ़ थाना प्रभारी विनोद कुमार सहित आसपास का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। जाम लगाए परिजनों और ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन ग्रामीण कार्यवाही को लेकर नारेबाजी करते रहे।इस बीच इंदरगढ़ थाना प्रभारी से ग्रामीणों की बहस होती भी नजर आई।पीड़ित परिवार लगातार मांग कर रहा था कि, दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक की गिरफ्तारी तुरंत हो। जब तक गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक वह मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।फिलहाल पूरे मामले में हालत तनावपूर्ण बने हुए नजर आए।सायं तक जाम का सिलसिला जारी था।बात मृतकों और परिवार की पृष्ठभूमि की करें तो पता चलता है कि मृतक वेदराम खेती किसनी करते थे, परिवार में तीन बेटे प्रवीन्द्र, पुष्पेंद्र, आशीष और बेटी प्रियंका है। आशीष बीएससी फाइनल में है, पुष्पेंद्र बाहर नौकरी करते हैं,प्रियंका की शादी हो चुकी है जबकि प्रविंद्र पिता की मदद करते हैं।मृतक मनीष के परिवार में पिता शशिकांत के अलावा मां, भाई आशीष, दो बहनें पूजा और अंजू, हैं। बहनों की शादी हो चुकी है।मृतक विजय की बात करें तो पता चलता है कि विजय अनुदेशक के पद पर जूनियर हाई स्कूल में कार्यरत थे,परिवार में पिता सुभाष चंद्र के अलावा पत्नी नीलम और तीन साल का बेटा रौनक है।पीटा की मौत पर परिजनों पत्नी और बच्चे का रो रो कर बुरा हाल था।