एडीजी जोन ने नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मिशन शक्ति केन्द्र, थाना पछांयगांव, जनपद इटावा के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं थाना सिविल लाइंस में प्रभारी निरीक्षक कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर भी उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति केन्द्र के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।