होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण में छोड़ना नहीं चाहता कोई कसर
 
स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण में छोड़ना नहीं चाहता कोई कसर
Updated: 11/20/2021 8:53:00 AM By Reporter- prince srivastav kannauj

स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण में छोड़ना नहीं चाहता कोई कसर 
-लोगों ने स्वास्थ्य शिविर की मांग पर लगवाये थे टीके 
-स्वास्थ्य शिविर में 51 लोगों को वितरण की दवा 
 प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज/फर्रुखाबाद संवाददाता।जिले में इस समय संक्रामक बीमारियों ने अपना डेरा जमा रखा है।इनको रोकने के साथ साथ कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य भी प्राप्त करना है।इसके लिए सीएचसी बरौन के अंतर्गत आने वाले गावं रसीदपुर में गुरुवार को लोगों को घर घर जाकर और उनको टीके के महत्व समझाकर 122 लोगों का टीकाकरण किया गया।इस दौरान लोगों ने स्वास्थ्य टीम से मांग की अगर हम लोगों को कुछ होता है, तो क्या हमको देखने आयोगे इस पर सीएचसी बरौन की बीसीपीएम विनीता ने कहा कि ठीक है कल आपके यहाँ एक स्वास्थ्य शिविर लगा दिया जायेगा उसमें आप अपनी परेशानी को बताना।इसी को देखते हुए बढपुर ब्लॉक के गाँव रसीदपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को दवा वितरित की गई। सीएचसी बरौन में कार्यरत डॉ आकाश बंसल ने 51 मरीजों को देखा और उनको दवा दी | जिनमे से 39 मरीज बुखार के मिले शेष अन्य बीमारी जैसे कमर दर्द, खुजली आदि से ग्रसित थे जिनको दवा दी गई।डॉ बंसल ने कहा कि सभी लोगों की टाईफाईड मलेरिया और कोरोना की जाँच की गई जिसमें से कोई भी मरीज इन बीमारियों से ग्रसित नहीं मिला।डॉ बंसल ने बताया कि लोगों के अन्दर अभी भी डर बैठा है कि टीका लगवाने से वो बीमार हो जायेंगे या हमें टीके की कोई जरुरत नहीं है यह गलत है सभी को टीका लगवाना चाहिए।
सीएचसी बरौन के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ लोकेश शर्मा ने कहा कि हमारे यहाँ लगभग 78 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है और हमारा भरसक प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द सभी पात्र लोगों के टीके लग जाएँ।अगर किसी गावं में कोई भी परेशानी आती है तो वहाँ पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को उचित दवा और सलाह दी जाएगी।प्रधान प्रतिनिधि रोहित राठौर ने बताया कि कुछ लोगों के मन में डर बैठा है टीकाकरण होने से हमारे बच्चे पैदा नहीं होंगे जबकि ऐसा नहीं है सभी के एक सा ही टीका लगाया जा रहा है।रसीदपुर गावं की एक धात्री महिला सोनाली जिसके पांच माह का एक बच्चा है।जिसको डर था कि टीका लगवाने से उसके बच्चे को कहीं स्तनपान कराने में कोई दिक्कत न आये बहुत समझाने पर उसने टीका लगवा लिया उसको हल्का बुखार आया और आज लगे स्वास्थ्य शिविर में उन्होंने दवा ली उनके पति अमरपाल ने बताया कि अब वह स्वस्थ है।इस मौके पर स्वास्थ्य टीम में फार्मासिस्ट विमलेश पाल,स्टाफ़ नर्स आशे आलम, सुरेश बाबू, लैब टेक्नीसियन सुरजीत,बार्ड बॉय जुबैर आलम,राजीव प्रधान प्रतिनिधि रोहित राठौर समेत ग्रामीण मौजूद रहे ।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बिना पंजीकरण चल रहा था इलाज, एसडीएम की छापेमारी में एक अस्पताल सील, दूसरे को नोटिस
सफल कॉक्लियर इम्प्लांट, 43 वर्षीय महिला को मिला नया जीवन
छात्रों हेतु राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम पर संवेदनशीलता सत्र आयोजित
आयोजित प्रतिष्ठित ईटी गवर्नमेंट उत्तर प्रदेश हेल्थकेयर कॉन्क्लेव में की सहभागिता
चिकित्सक ने शुरू की कार्डियोलॉजी ओपीडी सेवाएं
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :