होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  कोरोना के खात्मे के लिए 500 ब्राह्मणो द्वारा 51 दिन तक चलेगा लक्षचण्डी महायज्ञ
 
कोरोना के खात्मे के लिए 500 ब्राह्मणो द्वारा 51 दिन तक चलेगा लक्षचण्डी महायज्ञ
Updated: 1/15/2022 12:34:00 AM By Reporter- praduman panday

कोरोना के खात्मे के लिए 500 ब्राह्मणो द्वारा 51 दिन तक चलेगा लक्षचण्डी महायज्ञ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणासी। वैश्विक कोरोना महामारी के प्रकोप के शमन तथा विश्वकल्यणार्थ के लिए अनंतश्री विभूषित महामण्डलेश्वर स्वामी प्रखर जी महाराज के सानिध्य में 51 दिवसीय 100 कुण्डीय श्री लक्षचण्डी महायज्ञ प्रथम बार मोक्षदायिनी नगरी काशी के केदारखण्ड के शंकुलधारा, खोजवा स्थित द्वारकाधीश मन्दिर में किया जा रहा है। पं लक्ष्मीकांत दीक्षित, काशी के आचार्यत्व एवं डॉ सज्जन प्रसाद तिवारी की देख-रेख में 500 विद्वान् ब्राह्मणों द्वारा महायज्ञ संपादित कराया जायेगा, जिसमें 100 यजमान भागीदारी करेंगे। स्वामी प्रखर जी महाराज ने बताया कि महायज्ञ से जो शक्तिशाली आध्यात्मिक ऊर्जा सृजित होगी उसके फलस्वरूप कोरोना महामारी के शमन के साथ-साथ संकल्पित उद्देश्यों के सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित हैं। महायज्ञ के उद्देश्यों के विषय में स्वामी प्रखर जी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भारत राष्ट्र सदैव विश्वगुरू रहा है, परंतु आधुनिकता की दौड़ में धार्मिकता की गति मंद पड़ रही है। सांस्कृतिक नगरी काशी की पावन भूमि पर महायज्ञ के द्वारा भारत को पुनः विश्वगुरू के रूप में स्थापित करना, भारत की आन्तरिक एवं सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, वैश्विक आतंकवाद का समूल नाश के साथ राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की कामना भगवान् विश्वनाथ एवं माता अन्नपूर्णा से की जायेगी। स्वामी प्रखर जी महाराज के शिष्य पूर्णानंदपुरी जी ने बताया कि आगामी 18 जनवरी 2022 मंगलवार को दोपहर 1.30 बजे से महायज्ञ का शुभारम्भ 'कोरोना अवेयरनेस वॉक' रूपी शोभायात्रा के साथ किया जायेगा जो निरंतर 09 मार्च तक जारी रहेगा। महायज्ञ में दुर्गासप्तशती के एक लाख पाठों का जप एवं दस हजार पाठों से हवन कुण्ड में आहुतियां दी जाएगी। 9 मार्च को दोपहर 12.15 पर महायज्ञ की पूर्णाहूति की जायेगी। 
यज्ञ पर्यन्त अन्य विभिन्न आयोजनों के माध्यम से धार्मिक गंगा भी बहायी जायेगी, जिसमें 8 से 16 फरवरी तक पं प्रवर विश्वेश्वर शास्त्री द्रविड़, काशी के श्रीमुख से परम गोपनीय दुर्लभ काशी कथा, 19 से 26 फरवरी तक भागवत कथा मर्मज्ञ रमेश भाई ओझा जी के मुखारविन्द से श्रीमद्भागवत कथा एवं 28 से 8 मार्च तक परम पूज्य श्रीमज्जगदगुरू डॉ राघवाचार्य जी महाराज, अयोध्या के श्रीमुख से बाल्मीकि रामायण कथा का आयोजन किया जायेगा। स्वामी जी ने आग्रह किया है कि सभी श्रद्धालु कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए महायज्ञ के दर्शन एवं सेवा से वंचित न रहें। प्रेस वार्ता महायज्ञ समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार खेमका, कोषाध्यक्ष सुनील नेमानी, सचिव संजय अग्रवाल सहित विकास भावसिंहका, नवीन महेश्वरी, एसएस अग्रवाल, अनिल भावसिंहका, अमित पसारी, विवेक देरोलिया, मनमोहन अग्रवाल, कौशल राज शर्मा, अनूप सर्राफ, हृदयानन्द पाण्डेय, शशि भूषण त्रिपाठी, प्रदीप शर्मा, कृष्ण गोपाल तुलस्यान, डॉ. राजीव अग्रवाल, राजीव पाल, कृष्ण चौहान, सूर्य प्रकाश पटेल, अजय कुमार, अनित सारडा, राकेश तिवारी, अनिल अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
तंत्र मंत्र छोड़, चराचर सृष्टि में रमण करने वाला ही करेगा रक्षा: साध्वी दुर्गा बाई
भक्त हरिदास की भक्ति से हुआ बांके बिहारी का प्राकट्य : गोपाल सुवेदी
भक्त बिना ये कुछ भी नही भक्त है इनके प्राण: कथा व्यास सुवेदी
साधन धाम मोक्ष कर द्वारा,पाइ न जेहिं परलोक सँवारा
पनकी मंदिर के महंत सहित देवतुल्य गणमान्य पहुंचे श्री बाला जी महाराज का आर्शीर्वाद लेने
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :