होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  2.      
  3. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  4.      
  5. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  6.      
  7. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  8.      
  9. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  10.      
  11. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  12.      
  13. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  14.      
  15. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  16.      
  17. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  18.      
  19. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  20.      
  21. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  22.      
  23. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  24.      
  25. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  26.      
  27. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  28.      
  29. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  30.      
  31. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  32.      
  33. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  34.      
  35. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  36.      
  37. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  38.      
  39. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  मानव श्रृंखला बना कर दिया सडक सुरक्षा जागरूकता का संदेश
 
मानव श्रृंखला बना कर दिया सडक सुरक्षा जागरूकता का संदेश
Updated: 1/23/2023 11:57:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मानव श्रृंखला बना कर दिया सडक सुरक्षा जागरूकता का संदेश।
-U-सडक सुरक्षा के प्रति समाज भी हो जागरूक: पुलिस आयुक्त
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। आरटीओ विभाग द्वारा शासन के निर्देश पर नेताजी सुभाश चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर सड़क सुरक्षा समिति के सभी स्टेकहोल्डर के द्वारा मानव श्रृंखला एवं शपथ ग्रहण समारोह का दीनदयाल विद्यालय इंटर कॉलेज नवाबगंज में जिले के समस्त बेसिक शिक्षा विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, उच्च शिक्षा के कालेज, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, नगर निगम के कार्यालय, समस्त स्थानों एवं पुलिस चौकियों पर मानव श्रृंखला एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह मे मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड, विशिष्ट अतिथि आयुक्त डॉ.राजशेखर और जिलाधिकारी विशाख जी, उप परिवहन आयुक्त डॉ. विजय कुमार, आरटीओ राजेश सिंह के द्वारा मानव श्रृंखला और शपथ ग्रहण समारोह हुआ।सड़क सुरक्षा शपथ पुलिस कमिश्नर के द्वारा दिलाया गया। डीएम विशाख जी ने कार्यक्रम में परिवहन विभाग के द्वारा 5 जनवरी से 4 फरवरी तक मार्गो पर बढ़ती दुर्घटनाओं की प्रति सावधान किया। बता दे कि उक्त मानव श्रृंखला का जनपद तहसील, ब्लाक स्तर पर किया गया। जनपद में छह लाख प्रतिभागियों ने विभिन्न स्तर पर उपस्थित होकर मानव श्रृंखला और शपथ ग्रहण का आयोजन में हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने छात्रो को सम्बोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमो को पालन करे व बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाये। उन्होंने युवाओं को सलाह दी की ओवरस्पीड से वाहन को न चलाए ताकि आप दुर्घटना से बचे रहे।  वहीं, परिवहन विभाग द्वारा यातायात जागरूकता के लिए मिर्जापुर से आए प्रचार वाहन को भी सबसे समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उप परिवहन आयुक्त पर क्षेत्र डॉ विजय कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश सिंह और विदिशा सिंह, ए आरटीओ सुनील दत्त, उदयवीर, अंबुज और मनावेंद्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह, परिवहन निगम के अधिकारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विद्यालय के प्राचार्य, अध्यापक, विशेष तौर से किशन अवस्थी का विशेष योगदान रहा।
- प्राचार वाहन में बैठे डीएम
यातायात जागरूकता माह के अंंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी विशाख जी ने प्रचार वाहन पर बैठ कर ग्राउण्ड का चक्कर लगाया। उन्होंने प्रचार वाहन पर बैठते ही सबसे पहले सीट बेल्ट को बांधा और संदेश दिया कि जब भी आप चौपहिया वाहन पर बैठे तो सबसे पहले सीट बेल्ट को जरूर बांधे और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करेंं।
- एआरटीओ प्रशासन प्रचार करने सडक पर निकले
मार्ग दुर्घनाओं में कमी लाने के लिए आरटीओ विभाग निरंतर कार्य करने में जुटा हुआ है। एआरटीओ प्रशासन सुधीर वर्मा ने दुर्घटनाओं को रोकने और आम जनमानस को जागरूक करने के लिए स्वयं प्रचार वाहन विंटेज कार पर सवार होकर सड़को पर निकले। वह काकादेव से होते हुए डबल पुलिया से बांया विजय नगर होते हुए फजलगंज पहुंचे, उसके बाद वह जरीब चौकी होते हुए कार्यालय पहुंचे।


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
40वे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने बांटे 69 छात्रों को पदक, 75 को पीएचडी उपाधी
27वे दीक्षांत समारोह की तैयारियां हुईं पूरी, पुनः हुआ रिहर्सल
27वे दीक्षांत समारोह की तैयारियां हुईं पूरी, पुनः हुआ रिहर्सल
बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का सौंपा ज्ञापन
जिलाधिकारी से बिठूर से गंगा बैराज तक मार्जिन बांध बनाये जाने की लगाई गुहार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :