महानिदेशक उपकार ने कृषि विज्ञान केंद्रों की गहन समीक्षा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्रों की उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ संजय सिंह ने सभी कृषि विज्ञान केंद्रों की गहन समीक्षा की।उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने व कृषि तकनीकियों को खेतों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।वैज्ञानिकों से आवाहन किया कि वे आधुनिक कृषि पद्धतियों को फसल मॉडल डिजिटल माध्यम से किसानों तक पहुंचाएं। उत्कृष्टता केंद्रों में मधुमक्खी पालन एवं प्रसंस्करण अलीगढ़,मूंगफली प्रसंकरण इकाई मैनपुरी, आलू तथा बाजार मूल्यसंवर्धन इटावा,मुर्गी एवं बकरी पालन इकाई फतेहपुर आदि जनपदों में चल रही योजनाओं में गतिशीलता लाने हेतु महानिदेशक ने विशेष जोर दिया।कुलपति डॉक्टर संजीव गुप्ता ने निर्देशित किया कि कृषि विज्ञान केंद्र अपने कार्यों की पहचान एक या दो कार्यों में विशिष्टता हासिल करें। डॉ गुप्ता ने कहा कि क्षमता निर्माण, कौशल विकास के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को सशक्त करें।इस अवसर पर निदेशक शोध डॉ महक सिंह, उपकार उप महानिदेशक डॉक्टर सुशील कुमार सिंह,निदेशक प्रसार डॉक्टर वी के त्रिपाठी, डॉक्टर सी एल मौर्या,डॉक्टर विजय यादव सहित सभी कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रभारी एवं अध्यक्ष उपस्थित रहे।
|