यूएन में 11 देशों के राजदूतों किया सारनाथ का भ्रमण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी। यूएन में 11 देशों के राजदूतों ने शुक्रवार को सारनाथ का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पुरावशेषों को देखा एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी लेकर अविभूत हुए।
यूएन में 11 देशों के राजदूत शाम को 4.10 बजे पुरातात्विक संग्रहालय पहुंचे। उन्होंने कॉमन रूम में रखे राष्ट्रीय चिन्ह चार सिंह शीर्ष को देखा एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को जाना। इसके बाद उन्होंने बुद्धा गैलरी में रखे भगवान बुद्ध से संबंधित प्रतिमाओं व पुरातात्विक अवशेषों को देखा। इसके बाद उन्होंने स्वर्ण वेदिका में रखे लगभग ढाई हजार वर्ष पुराना आभूषण को देखा। हिन्दू गैलरी में उन्होंने हिन्दू देवी देवताओं की प्रतिमाओं को देखा एवं जानकारी प्राप्त की। इसके बाद 11 देशों के राजदूत पुरातात्विक खंडहर स्थित धर्मराजिका स्तूप, अशोक की लाट, मुलगंधकुटी मंदिर अवशेष को देखा। इसके बाद उन्होंने धमेख स्तूप को देखा एवं ऐतिहासिकता को जाना। लगभग 5.10 बजे निकल गए। विदेश मंत्रालय के प्रोटोकाल लाइजनिंग अधिकारी नितेश चौधरी ने बताया कि 11 देश बारबोस, गांडीया, कजाकिस्तान, माली, मौरितानिया, मंगोलिया, माइक्रोनेशिया, सीएरालियोने, दक्षिण सूडान, सेंट लूसिया, टोंगा के राजदूत सांस्कृतिक जानकारी के उद्देश्य से आये हैं। ये बुधवार को आगरा का भ्रमण किया था। वाराणसी भ्रमण के बाद शनिवार को हैदराबाद जाएंगे। इसके बाद मुम्बई का भ्रमण कर वापस यूएन चले जायेंगे।