होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  टीबी को जड़ से ख़त्म करने में जनसहभागिता ज़रूरी : मुख्य चिकित्सा अधिकारी
 
टीबी को जड़ से ख़त्म करने में जनसहभागिता ज़रूरी : मुख्य चिकित्सा अधिकारी
Updated: 3/24/2023 11:42:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

टीबी को जड़ से ख़त्म करने में जनसहभागिता ज़रूरी : मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विश्व टीबी दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी 
45 क्षयरोगियों को मिला पोषाहार 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस औरैया जनपद में शुक्रवार को विश्व टीबी दिवस मनाया गया। इस दिवस पर सभी स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेन्द्रों पर तपेदिक यानि क्षय रोग के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इसी क्रम में जिला क्षय रोग केंद्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में क्षयरोग के लक्षण और इलाज के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में 45 क्षयरोगियों को पोषाहार वितरण किया गया। जनपद के निक्षय मित्र ज्यांट्स ग्रुप ऑफ औरैया व गैल इंडिया लिमिटेड को भी सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 2025 तक जनपद समेत पूरे देश से क्षय रोग समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसी क्रम में शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में जागरूकता संबंधी विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा टीबी के क्षेत्र में बढि़या काम हुआ है। पहले के मुकाबले मृत्यु दर में काफी कमी आई है। उम्मीद है कि जल्द ही जिले में टीबी पर काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन में जन भागीदारी बहुत ही जरूरी है। अगर लोग सहयोग करें तो यह बीमारी समय से पहले खत्म हो सकती है। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ संत कुमार ने कहा कि आज वर्ड टीबी डे मनाने का उद्देश्य ही यही है कि लोगों को इस बीमारी के बारे में पूरी तरह जागरूक किया जाए और लक्षण वाले या संक्रमित व्यक्ति का तत्काल इलाज शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि बताया कि इस साल विश्व क्षय रोग दिवस की थीम है, हां! हम टीबी खत्म कर सकते हैं। यह थीम तभी सार्थक होगी। जब इस रोग की समाप्ति के लिए समाज का हर व्यक्ति सहयोग करे। अधिकाधिक लोग निक्षय मित्र के रूप में क्षय रोगियों को गोद लें और उन्हें क्षय रोग से स्वस्थ बनाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि इसके मद्देनजर अब हर माह की 15 तारीख को एकीकृत निक्षय दिवस मनाया जा रहा है। इन दिवस पर तत्काल जांच और तत्काल इलाज शुरू करने की व्यवस्था है। इससे लोगों को काफी फायदा हो रहा है। उप जिला जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ ए पी सिंह ने बताया कि किसी व्यक्ति में क्षय रोग की पुष्टि हो जाने पर मरीज को 500 रुपए पोषण राशि दी जाती है। यह राशि निक्षय योजना के तहत मिलती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में अब तक पांच सौ से अधिक मरीज खोजे गए हैं। उन्होंने बताया जनपदवा के सक्षम लोगों और संस्थाओं से टीबी मरीजों को गोद लेने की अपील की है। उन्होंने बताया की पिक्ली वर्ष हुए सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान में 20 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग कर 1977 संभावित टीबी रोगी खोजे गए जिनकी बलगम की जांच करवाने पर 81  में टीबी की पुष्टि हुई।इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद सिंह कुशवाहा, जिला कार्यक्रम समन्वयक, जिला पीपीएम समन्वयक सहित ज्यांट्स ग्रुप ऑफ औरैया से रोहित अग्रवाल, ज्ञान सक्सेना, भीम सक्सेना, नितिन वर्मा एवं गैल इंडिया लिमिटेड के नवीन कुमार,पौल थॉमस, समरेश राय, प्रतीक तिवारी, ऋषि,ऋषभ व अन्य लोग मौजूद रहे |

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
चर्म रोग विभाग में मनाया गया ल्यूपस दिवस
यूपीयूएमएस में लैंप लाइटिंग व ओथ सेरेमनी कार्यक्रम में फ्लोरेंस नाइटिंगेल को दी श्रद्धांजलि
विश्व थैलीसिमिया दिवस व रेडक्रास दिवस का किया गया आयोजन
चिकित्सकों ने पहली रोबोट सहायता प्राप्त ट्यूबल रिवर्सल आपॅरेशन को दिया अंजाम
रीजेंसी हॉस्पिटल ने की पहली रोबोट-सहायता प्राप्त ट्यूबल रिवर्सल सर्जरी |
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :