होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  विधानसभावार कराए गये कार्यो को प्रदर्शित करती पुस्तिका का किया विमोचन
 
विधानसभावार कराए गये कार्यो को प्रदर्शित करती पुस्तिका का किया विमोचन
Updated: 3/26/2023 12:11:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

विधानसभावार कराए गये कार्यो को प्रदर्शित करती पुस्तिका का किया विमोचन |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर  मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन, लखनऊ में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें सरकार की विगत 06 वर्षों की उपलब्धियों, नये कीर्तिमानो, प्रदेश सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों के अभूतपूर्व प्रयासों और परिणामों को प्रदर्शित करती पुस्तिका का विमोचन किया गया। उक्त कार्यक्रम का जनपद में शताब्दी भवन सभागार एच0बी0टी0यू0 वेस्टर्न कैम्पस में सजीव प्रसारण कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सांसद कानपुर लोकसभा क्षेत्र सत्यदेव पचौरी, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेन्द्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, अभिजीत सिंह सांगा, मोहित सोनकर (राहुल बच्चा), एम0एल0सी0 सलिल विश्नोई, अरुण पाठक, मण्डलायुक्त डॉ0 राजशेखर, पुलिस आयुक्त  बी0पी0 जोगदण्ड, प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार, जिला अध्यक्ष भाजपा  सुनील बजाज, कृष्ण मुरारी शुक्ला, बीना आर्या सहित सम्बन्धित अधिकारी, मीडिया बन्धु व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थीगणों द्वारा देखा गया। सजीव प्रसारण कार्यक्रम के पश्चात सुशासन विकास रोजगार, डबल इंजन की सरकार के 06 वर्षों की उपलब्धियों व जनपद में विधानसभावार कराए गये कार्यों को प्रदर्शित करती पुस्तिका का विमोचन किया गया तथा इसके पश्चात प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।  सांसद ने प्रेसवार्ता में मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुशासन, विकास, रोजगार व डबल इंजन की सरकार, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है, जिससे देश प्रदेश व जनपद का चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में  मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश व कानपुर का निरंतर विकास हो रहा है। 06 वर्षों में कानपुर के नागरिकों को वो मिला है, जो 70 वर्षों में नहीं मिला, कानपुर को एयरपोर्ट की सौगात मिली जिसका निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है और जल्द ही उसका शुभारम्भ होने वाला है। कानपुर वासी मेट्रो का सपना देखते थे आज वह सपना भी पूर्ण हो गया है और कानपुर मेट्रो सिटी के नाम से जाना जाता है। कानपुर में रिंग रोड की आवश्यकता बर्षों से थी  प्रधानमंत्री व  मुख्यमंत्री  द्वारा रिंग रोड की भी सौगात दी गई, जिसका कार्य प्रारंभ है, भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही प्रारंभ है, और जल्द ही उसका भूमि पूजन होगा। प्रधानमंत्री ने जब स्मार्ट सिटी के शहरों की घोषणा की तो उसमें कानपुर का भी नाम था। स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत शहर में अनेकों कार्य कराकर शहर को स्मार्ट बनाने का कार्य किया गया, द स्पोर्ट्स हब जिसमें अनेक प्रकार के खेल खेले जाने की व्यवस्था है, ग्रीन पार्क स्टेडियम जिसको स्मार्ट सिटी से डेवलपकर, उसमें अनेक प्रकार की सुविधाओं को विकसित किया गया तथा ग्रीन पार्क में इतिहास को जानने के लिए विजिटर गैलरी विकसित की गई, जिससे लोग उसका भ्रमण कर ग्रीन पार्क के इतिहास को जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि कानपुर में आनन्देश्वर कारीडोर भी स्मार्ट सिटी से बनने जा रहा है। चुन्नीगंज में कन्वेन्शन सेन्टर का निर्माण आदि शामिल है। कानपुर एक नया कानपुर के रूप में विकसित हो रहा है। इसके अतिरिक्त कानपुर वासियों को कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, अनवरगंज से मंधना एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की भी सौगात मिल चुकी है, जिसका लाभ आने वाले समय में सबको मिलेगा।


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
फुटबॉल ग्राउंड से सरसैया घाट चौराहा तक निकलेगी तिरंगा यात्रा
तीन छात्रों का अडानी विल्मर ग्रुप में 7 लाख के पैकेज पर चयन
छह छात्र छात्राओं का बिरला की एडेंट्ज ग्रुप की जुआरी इंडस्ट्रीज में 5 लाख के पैकेज पर चयन
सड़क सुरक्षा पर चलाया जागरूकता अभियान
केंद्रीय कृषि मंत्री की अगुवाई में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :