फुटबॉल ग्राउंड से सरसैया घाट चौराहा तक निकलेगी तिरंगा यात्रा |
हिंदुस्तान न्यूज़ कानपुर | मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अपर जिला अधिकारी नगर के साथ ग्रीन पार्क स्थित फुटबॉल ग्राउंड का निरीक्षण किया गया है। आज रविवार 11 मई 2025 को प्रातः 8:00 बजे ग्रीन पार्क स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउंड से सरसैया घाट चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस तिरंगा यात्रा में जनपद के जनप्रतिनिधिगण, समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण व माध्यमिक/ बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राएं सिविल डिफेंस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र व स्काउट गाइड के वॉलिंटियर द्वारा प्रतिभाग़ किया जाएगा।
|