होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. वाराणसी -40 वां श्री श्याम महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
  2.      
  3. वाराणसी-दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान का 7वें वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन
  4.      
  5. कानपुर- केशव मधुवन सेवा समिति, केशव नगर द्वारा मंगलवार को करवा चौथ के उपलक्ष में समिति द्वारा महिलाओं के लिए निःशुल्क मेंहदी शिविर कार्यक्रम का आयोजन केशव मधुवन वाटिका,केशव नगर में किया गया।
  6.      
  7. कानपुर -सीएसए में देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148वी जयंती राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाई गई।
  8.      
  9. कानपुर -सीएसए के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, इटावा,मैनपुरी एवं औरैया जनपद में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्रो का किया दौरा
  10.      
  11. कानपुर-एडीजी जोन ने लौहपुरुष के तैलचित्र पर किया माल्यार्पण |
  12.      
  13. कानपुर-पुलिस आयुक्त ने राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की दिलाई शपथ
  14.      
  15. कानपुर -आर्युवेद से कई बीमारियों का सफल इलाज- वैद्य बालेन्द्रू प्रकाश
  16.      
  17. कानपुर -सीएसए के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर पर बीएससी कृषि सप्तम सेमेस्टर की छात्राओं का ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव प्रारंभ हुआ।
  18.      
  19. कानपुर- गंगा टास्क फोर्स और 54 एनसीसी कैडेटस ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।
  20.      
  21. कानपुर - आई. आई. टी., कानपुर स्थित शिक्षा सोपान पुस्तकालय मे महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की कहानियों पर परिचर्चा आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा त्रिपाठी ने की |
  22.      
  23. कानपुर -परेड में दुकानें हटाने का विरोध,विधायक अमिताभ बाजपेई धरने पर बैठे, बोले- लोगों से छिन जाएगा रोजगार
  24.      
  25. कानपुर- प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान कानपुर सेक्टर द्वारा सतर्कता जन-जागरूकता अभियान (30 अक्टूबर से 05 नवंबर) सप्ताह का शुभारम्भ अटल बिहारी बाजपेई सभागार, कानपुर विकास प्राधिकरण में किया गया।
  26.      
  27. उत्तर प्रदेश-एसीपी त्रिपुरारी पांडेय के निधन पर शोक की लहर।
  28.      
  29. कानपुर- घाटमपुर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत महिला घायल
  30.      
  31. कानपुर -मुख्यमंत्री आगमन पर मर्चेंट चैम्बर में हुई आलाधिकारियों की बैठक Upda
  32.      
  33. कन्नौज -59 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए कूंडी बाले स्वामी जी
  34.      
  35. कन्नौज:नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में सभासद ने किया आत्मदाह का प्रयास
  36.      
  37. कानपुर-मुख्यमंत्री प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर एडीजी जोन ने ब्रीफिंग कर दिए निर्देश |
  38.      
  39. कानपुर घाटमपुर सर्किल के 8 स्थानों पर हुआ रावण पुतला दहन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  जनपदवासियों को टीबी से बचाव का पाठ पढ़ा रहीं ‘निशा’
 
जनपदवासियों को टीबी से बचाव का पाठ पढ़ा रहीं ‘निशा’
Updated: 3/27/2023 8:33:00 PM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

जनपदवासियों को टीबी से बचाव का पाठ पढ़ा रहीं ‘निशा’ 
इलाके के छह लोगों को बनाया क्षय मुक्त
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस इटावा,  हमारी स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए आशा जिस तरह देश भर में काम कर रही हैं इसकी सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी की है। इसी क्रम में शहरी क्षेत्र गाड़ी पुरा की आशा 'निशा' अपने क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी देकर गृह भ्रमण कर जागरूक कर रही हैं। निशा ने 2018 में आशा कार्यकर्ता के रूप में काम करना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। वह अपने क्षेत्र के लोगों को विशेषकर क्षय रोग से बचाव के प्रति सही इलाज और सही खानपान के संदर्भ में घर-घर जाकर जानकारी देती हैं। क्षेत्रवासी उनकी सलाह को गंभीरता से लेते हैं और समस्या होने पर उनसे संपर्क करते हैं।
आशा निशा बताती हैं 2018 से अब तक अपने क्षेत्र के छह लोगों का टीबी का इलाज मैंने अपनी देखरेख में करवाया है। सभी स्वस्थ हैं। सही इलाज और उचित खानपान अपनाकर टीबी का इलाज कराने वाले लोग जब से स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद क्षेत्र के लोग मेरे कहने पर अब आसानी से टीबी की जांच कराने के लिए मान जाते हैं। मेरी बातों को गंभीरता से लेने लगे हैं। यही कारण है अप्रैल 2022 से अब तक मैंने अपने क्षेत्र के लगभग 18 लोगों की टीबी की जांच कराई। इसमें 2 लोगों को टीबी की पुष्टि हुई और उनका इलाज चल रहा है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ शिवचरण ने कहा की राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और जिस तरह आशा निशा क्षय रोगियों के इलाज के लिए काम कर रही हैं, मैं उनके कार्य की सराहना करता हूं।
जिला कार्यक्रम समन्वयक कंचन तिवारी ने बताया कि निशा का मिलनसार स्वभाव और उनकी काम के प्रति निष्ठा उनके काम को औरों से अलग बनाती है। इससे लोग उनकी बात को गंभीरता से सुनते हैं और क्षय रोगी उनकी बात मानते हैं। एसटीएफ योगेंद्र ने बताया कि गाड़ीपुरा क्षेत्र के संभावित क्षय रोगियों की जांच व क्षय रोगियों के इलाज के संबंध में पूरा सहयोग निशा से प्राप्त होता है l
सकीना, 32 वर्ष (काल्पनिक नाम) बताती है उनको गर्भधारण में समस्या आ रही थी। आगरा में जाकर इलाज कराने पर पता चला गर्भाशय की टीबी है  इसका पता चलने पर मैं बुरी तरह से परेशान हो गई।
सकीना ने बताया कि उनके क्षेत्र की आशा निशा से जब अपनी इस परेशानी को साझा किया तो उन्होंने कहा बिल्कुल भी नहीं घबराओ। सही इलाज और सही खानपान से टीबी की बीमारी से निजात पाई जा सकती है। उन्होंने मेरी मदद की। इसके बाद उनके साथ जाकर टीबी अस्पताल में जांच करवाई जांच में टीबी की पुष्टि हुई। डॉक्टर की सलाह पर मैंने नौ महीने टीबी का इलाज करवाया। इस दौरान निशा व्यक्तिगत तौर पर मेरे संपर्क में रही और उन्होंने मुझे दवा के साथ अच्छे खानपान की भी सलाह दी। सकीना बताती है वर्ष 2019 में टीबी का इलाज पूरा हुआ और कुछ दिनों बाद मुझे गर्भधारण हुआ और मैंने बच्चे को जन्म दिया। मैं कह सकती हूं आशा निशा की सलाह से मुझे सही इलाज मिला जिससे आज मैं खुशहाल जिंदगी जी रही हूं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मिथकों से ऊपर उठकर पुरुष अपनाएं नसबंदी - अपर निदेशक
मलाशय कैंसर का इलाज करना काफी महत्वपूर्ण : डॉ असित अरोड़ा
माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा निाकली गई जागरूकता रैली
आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों को मिलेगा अब हाॅट कुक्ड मील
सीएमओ कार्यालय से हुआ सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान का आगाज
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :