होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिधनू का औचक निरीक्षण
 
डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिधनू का औचक निरीक्षण
Updated: 7/5/2025 3:54:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिधनू का औचक निरीक्षण
*5 चिकित्सकों समेत 33 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित*
*ओपीडी काउंटर पर प्राइवेट व्यक्ति कार्य करते मिला, डीएम ने विधिक कार्रवाई के दिये निर्देश*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज प्रातः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 5 डॉक्टरों समेत 33 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। ओपीडी काउंटर पर एक प्राइवेट व्यक्ति काम करता हुआ मिला। डीएम ने समस्त अनुपस्थित कार्मिकों के एक दिन का वेतन काटने तथा प्राइवेट व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
जिलाधिकारी प्रातः 9:50 AM पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वे सर्वप्रथम ओपीडी काउंटर पहुंचे, जहां सत्यम पुत्र ओमप्रकाश निवासी ओरियारा ओपीडी काउंटर पर पर्ची बनाते मिले। ओपीडी रजिस्टर के पंजीकरण में पर्ची संख्या 49,314 के बाद 49,320 का अंकन मिला। बीच की पर्चियों के विषय में जब डीएम ने सख्त तेवर में सवाल पूछे तो सत्यम ने बताया कि उसकी माँ आशा कार्यकत्री है। वे अपने मित्र अनुपम (वार्डबॉय) की जगह पर ड्यूटी करने आये है, सीएचसी में उनकी तैनाती नहीं है। उसने यह भी बताया कि वह एक निजी अस्पताल में काम भी कर चुका है। जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई और विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी व्यक्ति/एजेंट अनधिकृत तौर पर स्वास्थ्य केंद्र पर कार्य नहीं कर सकता है।
इसके पश्चात डीएम ने उपस्थिति पंजिका की जांच की। स्वास्थ्य केंद्र पर एमओआईसी सहित 8 डॉक्टर,29 स्थायी एवं 41 संविदा/आउटसोर्सिंग कर्मियों की तैनाती की गई है, जिसमें से निरीक्षण के समय 5 डॉक्टर 15 स्थायी एवं 13 संविदा/आउटसोर्सिंग कर्मी अनुपस्थित मिले। इस प्रकार स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात 78 स्वास्थ्यकर्मियों में से 33 अनुपस्थित मिले। जांच के दौरान यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि उपस्थिति पंजिका का पर्यवेक्षण एमओआईसी द्वारा नियमित रूप से नहीं किया जा रहा 
निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों के कक्ष के बाहर पूर्व में तैनात डॉक्टरों के  नाम लिखे मिले, जिस पर डीएम ने चिकित्सक कक्ष के बाहर वर्तमान में तैनात चिकित्सकों का नेम प्लेट लगाने का निर्देश दिया, जिससे आम जनता को डॉक्टरों का नाम खोजने में सहूलियत हो। पैथोलॉजी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय तक रक्त जांच के 10 तथा बलगम जांच के 17 सैम्पल लिए जा चुके थे। उन्होंने होमियोपैथिक ओपीडी तथा दंत चिकित्सा ओपीडी की भी जांच की। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत मरीजों का विवरण संजीवनी पोर्टल पर दर्ज नहीं किया जा रहा है, जो कि नियमों की अवहेलना है। जिलाधिकारी ने निर्धारित प्रारूप पर विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधा संवाद किया और मिल रही स्वास्थ्य सुविधा और दवाओं की उपलब्धता के विषय में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है।निरीक्षण के समय एमओआईसी डॉ नीरज सिंह मौजूद थे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ओआरएस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
डायरिया होने पर ओआरएस देना ही सबसे बडा बचाव: डाॅ जे.के. गुप्ता
हाई डिपेंडेंसी यूनिट का प्रचार्य ने किया शुभारंभ , गंभीर प्रसूताओ की हेागी विशेष देखभाल
यूपीयूएमएस सैफई में आधुनिक 1000 mA डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन का शुभारंभ
एसआर मेमोरियल चौरिटेबल हॉस्पिटल का विस अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :