जलशक्ति मंत्री ने किया सीवेज ट्रीटमेंट लांटों का निरीक्षण दिए निर्देश |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जाजमऊ कैंपस में स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों (एस. टी.पी.) का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में सर्वप्रथम कानपुर नगर के सीवेज मैनेजमेंट के बारे में जानकारी मांगी गई।परियोजना प्रबंधक ज्ञानेंद्र चौधरी द्वारा सभी एस. टी.पी. के बारे विस्तार से अवगत कराया गया। इसके पश्चात् मंत्री द्वारा जाजमऊ के 130 तथा 43 एम. एल. डी. एस. टी.पी. का स्थलीय निरीक्षण किया गया। एस. टी.पी. के इनलेट से ट्रीटेड एफल्यूंट तक सभी इकाइयों का गहनता से जानकारी मांगी गई। निरीक्षण के दौरान एस. टी.पी. से निकलने वाला ट्रीटेड एफल्यूएंट भी देखा गया। जो संतोषजनक पाया गया 130 एम. एल. डी. एस. टी.पी. के नए क्लोरिनेशन सिस्टम तथा ट्रीटेड एफल्यूंट पंप हाउस के निर्माण एवम अवशेष नवीनीकरण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई। संबंधित फर्म के परियोजना प्रबंधक को 2 माह में समस्त कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित भी किए। एनएमसीजी तथा जटेटा द्वारा संयुक्त रूप से वित्तपोषित 20 एम. एल. डी. सीईटीपी के निर्माण के बारे में (जाजमऊ टेनरी एफल्यूएंट ट्रीटमेंट एसोसिएशन) के निदेशक रिजवान नादरी से दूरभाष पर जानकारी ली गई। जल शक्ति मंत्री ने एसटीपी के निरीक्षण के पश्चात इसके 15 कि.मी. लंबे इरिगेशन चैनल का भी निरीक्षण किया । रास्ते में मोतीपुर, शेखपुर गांव के निवासियों के साथ भी वार्ता की गई। ग्रामीणों के द्वारा पेयजल की समस्या के बारे में अवगत कराया गया जिस पर मंत्री द्वारा जलनिगम (ग्रामीण) के उपस्थित अधिकारियों को समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
|