डॉ आनंद कुमार सिंह बने नए कुलपति |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | उत्तर प्रदेश की राज्यपाल/कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक बागवानी डॉ आनंद कुमार सिंह को सीएसए का कुलपति नियुक्त किया है। पूर्व कुलपति डीआर सिंह का कार्यकाल जनवरी माह में समाप्त हो गया था। जिसके बाद आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फैजाबाद के कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह को सीएसए का कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया गया था। डॉ आनंद कुमार सिंह की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 साल के लिए की गई है ।उम्मीद जताई जा रही है डॉक्टर आनंद कुमार सिंह शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।
|