298वींं जयंती पर हुई विचार गोष्ठी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण के तत्वाधान में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयन्ती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके जिलाध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला पूर्व विधायक की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी करके ग्रामीण कार्यालय-1 नवीन मार्केट में मनाई गई।
गोष्ठी को सम्बोधन जिलाध्यक्ष ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर ने अपने जीवन को अपने राज्य के नागरिकों की भलाई और उत्थान में लगा दिया। वह हर प्रकार से अपनी प्रजा को सुखी देखना चाहती थी।यही कारण है कि आज भी लोगं उन्हें देवी के रूप में उनकी पूजा करते हैं।इन्ही के आदर्शों पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव जी भी अपने प्रदेश की जनता को खुश देखना चाहते हैं, लेकिन भजपा सरकार बढ़ती हुई महंगाई व बेरोजगारी से देश व प्रदेश की जनता बेहाल है। कार्यक्रम में उपस्थ्ति लोगों ने चित्र पर माल्यार्पण करके उनके बताये हुये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेन्द्र कटियार,सुरेश गुप्ता, अर्चना रावल, नरेन्द्र सिंह,सोमेन्द्र शर्मा, मग्न सिंह भदौरिया, अनिल सोनकर, नितिन गुप्ता, रजिया बेगम आदि मौजूद थे।
|