साढ़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर भेजा जेल |
U-घर में घुसकर युवक ने नाबालिग से किया था दुष्कर्म |
संवाददाता शशि प्रजापति
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस घाटमपुर | साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग के पिता ने साढ़ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया की बीती शाम वह बाजार गया थे, और पत्नी खेत गई थी। इस दौरान घर पर उनकी तेरह वर्षीय बेटी अकेली थी। बेटी को अकेला देख गांव का रहने वाला युवक अमन पुत्र राजेंद्र घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लहूलुहान हालत में किशोरी को युवक छोड़कर मौक़े से भाग निकला। घर वापस लौटी माँ को बेटी ने रो रोकर अपने साथ हुई दरिंदगी की घटना बयां की। जिसके बाद नाबालिग के पिता ने आरोपी के खिलाफ साढ़ थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वही पुलिस घटना की जांच पड़ताल मे जुटी है। साढ़ थानाध्यक्ष सच्चिदानंद ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल जुटी है।
|