होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  जिलाधिकारी ने सिटिजन फैसिलिटेशन सेन्टर का निरीक्षण कर दिए निर्देश
 
जिलाधिकारी ने सिटिजन फैसिलिटेशन सेन्टर का निरीक्षण कर दिए निर्देश
Updated: 5/31/2023 8:09:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जिलाधिकारी ने सिटिजन फैसिलिटेशन सेन्टर का निरीक्षण कर दिए निर्देश |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अन्तर्गत कानपुर नगर निगम मुख्यालय के भूमितल पर बन रहे सिटिजन फैसिलिटेशन (नगरीय सुविधा केन्द्र) सेन्टर का जिलाधिकारी विशाख जी० द्वारा निरीक्षण किया गया। नागरिक सुविधा केंद्र माध्यम से जनपद के नगर निगम क्षेत्रांतर्गत रहने वाले लोगों को नगर निगम से संबंधित विभिन्न प्रकार की सेवाएं जैसे- जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, स्ट्रीट लाइट आदि एक स्थान पर उपलब्ध होंगी। नागरिकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराए जाने हेतु नागरिक सुविधा केंद्र में आकर नागरिक टोकेन मशीन के माध्यम से वांछित सेवा के अनुरूप सर्वप्रथम अपना टोकेन प्राप्त करेंगे, तत्पश्चात् संबंधित काउंटर पर जाकर पंजीकरण कराएंगे। पंजीकरण के उपरांत नागरिक सुविधा केंद्र द्वारा नागरिको को क्यू आर कोड युक्त एक पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके माध्यम से सेवाओं के निस्तारण की स्थिति को ट्रैक किया जा सकेगा। समानांतर रूप से नागरिकों के स्वत: सेवाओं के पंजीकरण हेतु मोबाइल एप्लीकेशन भी नगर निगम के माध्यम से विकसित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नागरिक सुविधा केंद्र को सुचारू रूप से संपादित कराए जाने हेतु नगर आयुक्त एवं उपस्थित संबंधित अधिकारियों को अधिकरियों को निम्नलिखित निर्देश दिए गएयह सिटीजन फैसिलिटेशन सेन्टर में नगर निगम के माध्यम से प्रदान की जा रही विभिन्न प्रकार की सुविधाओं एवं नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु जोनवानर/विभागवार अलग-अलग 20 काउन्टर बनाए गए हैं। इन काउंटरों के माध्यम से आम जन की समस्याओं को प्राप्त कर निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक सेवा/समस्या के निस्तारण हेतु समय-सीमा निर्धारित किया जायेगा एवं इस निर्धारित समय-सीमा के तहत समस्या का समाधान व सेवा को प्रदान किया जाना नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा। नगर आयुक्त यह सुनिश्चित करें कि सिटीजन फैसिलिटेशन सेन्टर के माध्यम से शिकायतों को प्राप्त किए जाने एवं उसकी प्रोसेसिंग हेतु तैयार साफ्टवेयर के माध्यम से समस्त प्रकार की अभिलेखों का परीक्षण एवं आख्याओं का प्रेषण/शिकायतों का निस्तारण भी इस साफ्टवेयर के माध्यम से किया जा सके।अभिलेखों की स्कैनिंग/डिस्पैंच इत्यादि हेतु सिटीजन फैसिलिटेशन सेन्टर के अन्दर ही जोनवार पटल बनाया जाए ताकि प्रतिदिन प्राप्त हो रहे आवेदनों को उसी दिन प्रोसेस किया जा सके |जिन प्रकरणों में प्रमाण पत्र/परमिट इत्यादि निर्गत होना है, उसे निर्धारित समय-सीमा के उपरान्त प्राप्त किये जाने हेतु कलेक्शन काउन्टर भी प्रथक से तैयार किया जा रहा है।


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
फुटबॉल ग्राउंड से सरसैया घाट चौराहा तक निकलेगी तिरंगा यात्रा
तीन छात्रों का अडानी विल्मर ग्रुप में 7 लाख के पैकेज पर चयन
छह छात्र छात्राओं का बिरला की एडेंट्ज ग्रुप की जुआरी इंडस्ट्रीज में 5 लाख के पैकेज पर चयन
सड़क सुरक्षा पर चलाया जागरूकता अभियान
केंद्रीय कृषि मंत्री की अगुवाई में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :