होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में प्रमोद कुमार द्विवेदी अध्यक्ष व आदित्य कुमार सिंह बने महामंत्री
  2.      
  3. सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी परिसर का मामला
  4.      
  5. मक्के की चोरी से मंडी परिसर में मचा हड़कंप।
  6.      
  7. इससे पूर्व में भी चोर गुल्लक तोड़ कर चुके हजारों रुपए।
  8.      
  9. स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले।
  10.      
  11. कन्नौज-सफाई करने आए चार लड़कों ने कर दी हजारों रुपए की मक्का पार।
  12.      
  13. कन्नौज -- जीएसटी टीम की छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप, 20 सदस्य जीएसटी टीम ने की छापेमारी, छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम ने जप्त किए कंपनी के जरूरी दस्तावेज, करीब 8 घंटे तक चली जीएसटी टीम की छापेमारी, ठठिया थाना क्षेत्र के एक प्लास्टिक फैक्ट्री का मामला।
  14.      
  15. -आषाढ़ी को लेकर महादेवी वर्मा घाट पर गंगा स्नान व भंडारे का आयोजन सुबह 9 बजे।
  16.      
  17. -जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में कोरोना जांच सुबह 10 बजे।
  18.      
  19. जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  20.      
  21. कन्नौज:-तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  22.      
  23. -जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  24.      
  25. -छिबरामऊ स्थित बस्ती राम आवास विकास कालोनी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा सुबह 11 बजे ।
  26.      
  27. -जिलें की तीनों तहसीलों में पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर कैम्प सुबह 10 बजे।
  28.      
  29. -कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की बैठक शाम 5 बजे।
  30.      
  31. कन्नौज:- तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  32.      
  33. मामले की पीड़ित इतर व्यापारी से की बात,क्षेत्र यूसुफ पुर भगवान मोहल्ले का मामला।
  34.      
  35. कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक सहित कई बड़े इतर व्यापारी भी मौके पर
  36.      
  37. इतर व्यापारी के घर जा कर खुद कर रहे जांच,
  38.      
  39. कानपुर मंडल आईजी प्रशान्त कुमार पहुँचे कन्नौज,
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  डीएम ने डेंगू व अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम पर हुई बैठक संपन्न
 
डीएम ने डेंगू व अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम पर हुई बैठक संपन्न
Updated: 9/14/2023 8:34:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

डीएम ने डेंगू व अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम पर हुई बैठक संपन्न।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी0 की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार जनपद में डेंगू एवं अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु बैठक संपन्न हुई। वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण हेतु जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में एण्टमोलॉजिकल सवेक्षण, सोर्स रिडक्शन, लार्वानाशक छिड़काव एवं प्रचार-प्रसार/ स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम पंचायती राज द्वारा समुदाय को लार्वा पनपने वाले समस्त स्थानों पर एकत्रित पानी हटाने हेतु अपील तथा संचारी रोगों से बचाव हेतु लोगों को जागरूक किए जाने संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।जिलाधिकारी द्वारा जनपद में डेंगू एवं अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम किए जाने के संबंधित जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्राम सचिवों एवं ग्राम प्रधानों के माध्यम से जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित साफ-सफाई एवं बारिश के कारण एकत्रित होने वाले पानी को हटाने हेतु अभियान चलाया जाए तथा जिन क्षेत्रों में संक्रामक रोगों के मरीज आ रहे हैं, उन क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम को निर्देशित किया गया कि जिन क्षेत्रों में संक्रामक रोगों के मरीज पाए जाते हैं, उन क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां पर फॉगिंग, विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। साथ ही मलिन बस्तियों में भी रोस्टर निर्धारित कर विशेष रूप से साफ-सफाई कराना सुनिश्चित किया जाए। जिला मलेरिया अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिन क्षेत्रों में संक्रामक रोगों के पॉजिटिव केस ज्यादा पाए जा रहे हैं, उन क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन कराए जाने के साथ-साथ लक्षणात्मक लोगों की लाइन लिस्टिंग कराकर जांच कराई जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि ज्यादा पॉजिटिव केस वाले क्षेत्रों की मॉनीटरिंग हेतु अपर मुख्य चिकित्साधिकारी की ड्यूटी लगाई जाए तथा इन क्षेत्रों में एण्टमोलॉजिकल सवेक्षण, सोर्स रिडक्शन, लार्वानाशक छिड़काव, फॉगिंग एवं साफ-सफाई कराए जाने हेतु नगर निगम एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित किया जाए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विगत वर्षों में जो क्षेत्र संक्रामक रोगों के हॉटस्पाट के रूप में उभरे थे, उन क्षेत्रों में डेंगू एवं अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाकर आवश्यक कायवाही किया जाना सुनिश्चित करें। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि शहर के जिन स्थानों पर फॉगिंग कराई जा रही है, उन स्थानों में टीम द्वारा की जा रही कार्रवाई की क्रॉस चेकिंग नगर निगम के जोनल अधिकारियों आदि के माध्यम से कराई जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनपद की ब्लड बैंकों में प्रत्येक ग्रुप की ब्लड उपलब्धता बनी रहे। इसके लिए पीएसी, पुलिस, एयर फोर्स एवं कण्टोनमेंट के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आयुष्मान भवा योजना के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा के दौरान रक्तदान शिविरों का आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद के विभिन्न सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में स्थापित डेंगू वार्ड में उपलब्ध बेडों के सापेक्ष ऑक्यूपेंसी 60 प्रतिशत से ऊपर होने पर बेडों की उपलब्धता बढ़ाए जाने हेतु तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी आलोक रंजन, जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी समेत समस्त खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जश्न ए चिरागां पर दुल्हन की तरह सजा शुतर खाना घण्टाघर
सांसद ने किया वार्ड 66 पशुपति नगर में नई सीवर लाइन का शिलान्यास
नवप्रवेशित कृषि स्नातक छात्र-छात्राओं का हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम
केडीए बोर्ड बैठक में टीओडी नीति पर लगी मोहर
विवि का 38वांं दीक्षांत समारोह कल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :