होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में प्रमोद कुमार द्विवेदी अध्यक्ष व आदित्य कुमार सिंह बने महामंत्री
  2.      
  3. सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी परिसर का मामला
  4.      
  5. मक्के की चोरी से मंडी परिसर में मचा हड़कंप।
  6.      
  7. इससे पूर्व में भी चोर गुल्लक तोड़ कर चुके हजारों रुपए।
  8.      
  9. स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले।
  10.      
  11. कन्नौज-सफाई करने आए चार लड़कों ने कर दी हजारों रुपए की मक्का पार।
  12.      
  13. कन्नौज -- जीएसटी टीम की छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप, 20 सदस्य जीएसटी टीम ने की छापेमारी, छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम ने जप्त किए कंपनी के जरूरी दस्तावेज, करीब 8 घंटे तक चली जीएसटी टीम की छापेमारी, ठठिया थाना क्षेत्र के एक प्लास्टिक फैक्ट्री का मामला।
  14.      
  15. -आषाढ़ी को लेकर महादेवी वर्मा घाट पर गंगा स्नान व भंडारे का आयोजन सुबह 9 बजे।
  16.      
  17. -जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में कोरोना जांच सुबह 10 बजे।
  18.      
  19. जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  20.      
  21. कन्नौज:-तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  22.      
  23. -जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  24.      
  25. -छिबरामऊ स्थित बस्ती राम आवास विकास कालोनी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा सुबह 11 बजे ।
  26.      
  27. -जिलें की तीनों तहसीलों में पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर कैम्प सुबह 10 बजे।
  28.      
  29. -कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की बैठक शाम 5 बजे।
  30.      
  31. कन्नौज:- तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  32.      
  33. मामले की पीड़ित इतर व्यापारी से की बात,क्षेत्र यूसुफ पुर भगवान मोहल्ले का मामला।
  34.      
  35. कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक सहित कई बड़े इतर व्यापारी भी मौके पर
  36.      
  37. इतर व्यापारी के घर जा कर खुद कर रहे जांच,
  38.      
  39. कानपुर मंडल आईजी प्रशान्त कुमार पहुँचे कन्नौज,
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  लाखों श्रमिकों व कर्मचारियों की मांगों को लेकर बीएमएस करेगा बडी रैली
 
लाखों श्रमिकों व कर्मचारियों की मांगों को लेकर बीएमएस करेगा बडी रैली
Updated: 9/18/2023 8:28:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

लाखों श्रमिकों व कर्मचारियों की मांगों को लेकर बीएमएस करेगा बडी रैली।
U-लखनऊ रैली में पोस्टल विभाग के 10 हजार कर्मचारी होंगे शामिल।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। सोमवार को पोस्टल विभाग में भारतीय मजदूर संघ की बैठक आहूत की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि 27 सितंबर को लखनऊ के ईको गार्डेन में ‘जागो सरकार-मजदूर आपके द्वार’ के नारे के साथ एक बड़ी रैली करेगा।
असंगठित व संगठित क्षेत्र के लाखों श्रमिकों व कर्मचारियों की मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ 27 सितंबर को लखनऊ के ईको गार्डेन में ‘जागो सरकार-मजदूर आपके द्वार’ के नारे के साथ एक बड़ी रैली करेगा। इस संबंध में सोमवार को बड़ा डाकघर स्थित पोस्टल विभाग में भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख विनोद कुमार की अध्यक्षता में पोस्टल विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आश्वस्त किया गया कि प्रदेश भर से पोस्टल के करीब 10 हजार कर्मचारी रैली में शामिल होंगे। विभाग प्रमुख  विनोद रावत ने बताया कि कानपुर संभाग से बड़ी संख्या में कर्मचारी लखनऊ रैली में शामिल होंगे। इसके लिए यूनियनों में प्रवास कर रैली के लिए आपेक्षित संख्या जुटाई जा रही है। वहीं मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने बताया कि लखनऊ रैली में आशा, आंगनबाड़ी, एनएचएम, रोडवेज, विद्युत, बैंक, बीमा, रेल, कृषि मजदूर, स्वायतशासी, सार्वजनिक क्षेत्र, प्रतिरक्षा, पोस्टल, बीएसएनएल, सहकारी बैंक, चीनी उद्योग एवं डिस्टीलरी, 108, 102 एंबुलेंस, अनुसूचित उद्योग, पटरी रेहाड़ी, मिड-डे मील, पुरानी पेंशन, स्वयं सहायता समूह व सखी समूह समेत विभिन्न विभागों के नियमित, संविदा व आउटसोर्सिंग के बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से अशोक यादव, नागेश सचान, राघवेंद्र वाजपेयी, ज्योती अवस्थी, संजय सिंह, प्रमोद कुमार, दीपेंद्र शुक्ला, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नवनिर्मित थाना सकरावा में जन सुविधाओं का शुभारंभ
पुलिस और श्रम विभाग का छापा, दुकानों से मुक्त कराया चार बाल श्रमिक
महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
डीजे और डीएम ने किया जेल का निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :