पुलिस कमिश्नरेट के कार्य कुशल कर्मठ अधिकारियों व जनसेवको का सम्मान |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस आयुक्त डॉ आरके स्वर्णकार और संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के निर्देशन में कार्य करने वाली कर कुशल टीम का जनता के मध्य मधुर संबंध स्थापित करने की कड़ी में जनता पुलिस मित्र एकता की मिसाल कायम करते हुए श्री गणेश महोत्सव समिति नयागंज कानपुर के तत्वाधान में विशाल सम्मान समारोह, का आयोजन किया गया,
39वा गणेश महोत्सव कार्यक्रम में
आज समिति द्वारा विशाल भंडारे, वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्मान समारोह नयागंज सराफा बाजार में कराया गया।जनहित व सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसीपी कलेक्टर गंज निशाक शर्मा, एसीपी एल आईं यू सूक्ष्म प्रकाश, इंस्पेक्टर बादशाही नाका सुभाष चंद्र ,एल आईं यू संजीव दीक्षित कलक्टरगंज आर जे गौतम ,चौकी प्रभारी बबीता मिश्रा आदि का सम्मान उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के रामकिशोर मिश्रा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कानपुर बुंदेलखंड सहसंयोजक विनोद गुप्ता , दि यूपी किराना मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश बाजपेई व उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज ज्वेलर्स एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा, पार्षद शिवम दीक्षित आदि समिति के पदाधिकारियो द्वारा कार्यो की प्रशंसा करते हुए किया गया, व्यापारी नेता विनोद गुप्ता ने बताया योगी सरकार में प्रशासनिक अधिकारियों ने जगन्नाथ रथ यात्रा महाशिवरात्रि सावन आदि विभिन्न त्योहार में कड़ी मेहनत की इसलिए हौसला अफजाई करना बनता है, तथा शहर की गणमान्य हस्तियो का सम्मान भी अंग वस्त्र शाल,फूल माला, पहनाकर , स्मृति प्रतीक चिन्ह देकर किया गया ,समिति द्वारा सम्मान व्यापारी नेता राम किशोर मिश्रा अवधेश बाजपेई विनोद गुप्ता कृष्ण कुमार बाजपेई उर्फ फुल्लन मामा आर्यनगर से रहे भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी पार्षद शिवम दीक्षित पार्षद अमित गुप्ता युवा नेता शिखर बाजपेयी का स्वागत किया गया ,साथ ही पंडित जी द्वारा गौरी पुत्र श्रीगणेश जी का आशीर्वाद प्रदान किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष अन्नू दुबे संयोजक विपिन वर्मा नटवर मिश्र सोनू मराठा अवध मिश्रा समेत विनय कदम शैलेंद्र शर्मा शरद शिंदे पारस अवस्थी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
|