महिला वोटरों के साथ गली-मुहल्ला, मंदिरों में मीटिंगों में वोटिंग के लिये कर रहीं प्र्रेरित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भाजपा महिला मोर्चा ने लोकसभा चुनावों में महिला वोटरों को मोबिलाइज करने के लिये पूरी ताकत झोंक दी है। महिला मोर्चे की पदाधिकारी कार्यक्रमों से लेकर जनसंपर्क अभियानों तक में दिनरात एक किये हैं। राहुल गांधी को माफी मंगवाने के लिये मंदिरों और मुहल्लों तक में शक्ति पूजन और सद्बुद्धि यज्ञों की ऋंखला चलाने के बाद अब लोकसभा चुनावों में चुनावी कार्यालयों के उद्घाटनों, डोर टू डोर संपर्क और प्रचार कैंपेन तक में महिला मोर्चा कार्यकर्ता जान फूंके हैं। इनमें कानपुर दक्षिण के महाराजपुर से लेकर बर्रा, गुजैनी, नौबस्ता तक लाखों महिला वोटरों के बीच संपर्क करके भाजपा को वोट देने को प्रेरित करने के लिये की जा रही कैंपेनिंग उल्लेखनीय है। महिला मोर्चा नामांकन जुलूसों तक में बड़ी संख्या में शामिल होकर धूम मचा रहा है। सुबह से फील्ड में निकलकर रात तक कैंपेनिंग में जुटी महिला मोर्चा पदाधिकारी घर और बच्चों से लेकर पार्टी तक के कामकाज को मैनेज करके मिसाल पेश कर रही हैं।ं आने वाले दिनों में शहर में महिला मोर्चे के बड़े सम्मेलन और अधिवेशन होने जा रहे हैं।
भाजपा महिला मोर्चा कानपुर दक्षिण की अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी बताती हैं कि वो अपनी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के संग वार्ड स्तर से लेकर घरों तक में जनसंपर्क और बैठकें कर रही हैं। वो महिला वोटरों तक सीधें उनके घर और किचन तक पहुंच कर भाजपा को वोट करने के लिये प्रेरित करती हैं। महिलाओं को प्र्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के पिछले दो कार्यकालों में किये गये कार्यों के बारे में, और भाजपा की परियोजनाआंेे से आम लोगों व गृहणियों के जीवन में आये बदलावों के बारे में बताती हैं। उज्जवला योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, महिला शक्ति केंद्र स्कीम, से लेकर मैटरनिटी लीव के बजाये 26 हफ्ते जैसी स्कीमों तक पर बात करके जानकारी देती हैं। अनीता त्रिपाठी के अनुसार महिलायें ही अपने कुनबे और बच्चों के बीच भविष्य की निमात्री हैं। वो मोटीवेट होंगी तो उस घर के सब लोग प्रभावित हो सकेंगे। महिला वोटरों को सही तथ्यों व तर्क के साथ सही जानकारी देना जरूरी है। महिला मोर्चा अध्यक्ष के अनुसार जनसंपर्क के लिये वार्ड अध्यक्षों को अग्रिम सूचना देकर, इलाके में माउथ पब्लिसिटी के माध्यम से प्रचार करवाके कार्यक्रम करती हैं। अपनी पदाधिकारियों के साथ संभ्रांत घरों से लेकर कच्ची बस्तियों तक में जाती हैं।
--बाक्स में
प्रत्याशी के परिजनों के साथ किया जनसंपर्क
एक दिन पूर्व ही रविवार को महिला मोर्चा कानपुर दक्षिण ने के ब्लाक किदवई के जय लक्ष्मी नारायण मंदिर में क्षेत्र की महिलाओं के साथ बैठक और जनसंपर्क किया। इसके बाद सूचना है कि भाजपा के प्रचार के लिये कानपुर प्रवास पर आईं स्व. उमेश पाल की पत्नी जया पाल के संग जनसंपर्क अभियान होगा। इसके अलावा अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी के साथ भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी की पुत्री डाॅक्टर प्रियम अवस्थी और एक अन्य परिजन कविता मिश्रा के संग नौबस्ता, हनुमंत विहार के वार्ड 88 में जनसंपर्क किया। वही 25 अप्रैल को कलयाणपुर आवास विकास के गेस्ट हाउस में, तो 29 अप्रैल को साकेत नगर के मंदाकिनी राॅयल में महिला मोर्चे के विशाल सम्मेलन होने तय हुये हैं। इन सम्मेलनों में प्रदेश और केंद्र से बड़े भाजपा पदाधिकारियों के सम्मिलित होने की भी सूचना है।