रामायण की सीता दीपिका चिखलिया ने सौपे अवॉर्ड
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। घाटमपुर के मूसानगर रोड स्थित शगुन ब्यूटी पार्लर में मेकअप के कुशल कार्य के लिए ब्राइडल मेकअप स्पेशलिस्ट पार्लर संचालिका शशि गुप्ता को रामानंद के धारावाहिक रामायण में सीता का कुशल मेकअप करने के लिए रामायण धारावाहिक की सीता दीपिका चिखलिया के द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और कुशल मेकअप की सराहना की गई।
पार्लर संचालिका शशि गुप्ता के वापस लौट के आने के बाद शगुन ब्यूटी पार्लर के समस्त स्टाफ और क्षेत्रीय
महिलाओं ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिस पर क्षेत्र की सभी महिलाओं ने पहुंचकर पार्लर संचालिका को माला पहनकर स्वागतकिया और प्रतीक चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया। वही पार्लर संचालिका शशि गुप्ता ने बताया कि पिछले 2009 से उन्होंने अपने शगुन पार्लर का नाम देश के कोने-कोने में फेमस करने का काम किया है ब्यूटी कंपटीशन में पहुंचकर उन्होंने अपने कुशल कार्य का प्रदर्शन किया और अवार्ड को अपने हक में किया है। उन्होंने बताया कि 2009 से अब तक भारत के कोने-कोने से लगभग उन्होंने 36 अवार्ड जीते हैं। सुरेश अब बना फिर रहा है साधु बहरुपिये अपने आप को अक्लमंद समझ रहा है।
घाटमपुर में उन्होंने एक छोटे से पार्लर के रूप में अपने कार्य को शुरू किया था। उनके कुशल कार्य से कार्य को लोगों ने शगुन ब्यूटी पार्लर भारत के कोने-कोने में अपना नाम कर चुका है और आगे भी करता रहेगा, इस मौके पर पूजा सचान, शिखा, अस्बिया, साधना, रिचा, सौम्या, मोना जोशी, प्रीती, ज्योति, शैलजा, दीपा, सलोनी, शिवानी, अन्नू, रेनू, सहित पार्लर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।